जसपुर में आम आदमी पार्टी जन संवाद कार्यक्रम

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर- दीपक चौहान

स्थान – जसपुर

प्रदेश मे जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे है  सभी राजनीतिक दल अपने-अपने तरीके से चुनाव प्रचार-प्रसार में जुटे गए हैं। सभी दल सत्ता तक पहुंचने के लिए हर समीकरणों को साधने में जुटे हैं। बात करें उत्तराखंड की तो यहां चुनावी ताल ठोक चुकी आम आदमी पार्टी जोर-शोर से चुनाव प्रचार में जुटी है।

आगामी विधानसभा  चुनाव में आप पार्टी के प्रचारकों ने पार्टी के पक्ष में चुनाव का प्रचार-प्रसार शुरू कर दिया है | तो वही उत्तराखंड के जसपुर में दिल्ली सरकार के मंत्री इमरान हुसैन ने जन संवाद कार्यक्रम के तहत लकड़ी मंडी चौक पर जन  सभा को संबोधित किया |

इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे, अपने संबोधन में आप नेता ने भाजपा और कांग्रेस पर जमकर हमला किया | जनसंवाद कार्यक्रम के बाद आप नेता इमरान हुसैन ने स्थानीय और लकड़ी मंडी व्यापारियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जाना | और कहा प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद लकड़ी मंडी की सभी समस्याओं का निराकरण किया जाएगा | इस दौरान उनके साथ तमाम पदाधिकारी, आप कार्यकर्ता और जसपुर विधानसभा प्रभारी डॉ यूनुस चौधरी मौजूद रहे |