ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955


रिपोर्टर – पंजक सक्सेना
स्थान – रुद्रप्रयाग
केदारनाथ आपदा के बाद से केदारपुरी में पुनर्निर्माण कार्य जोरों पर चल रहा हैं। धाम में शीतकाल के समय भी मजदूर कार्य में जुटे है। वहीं केदारनाथ में तापमान माईनस 15 डिग्री में मजदूर कार्य में जुटे हैं। धाम में ढाई सौ से अधिक मजदूर अलग-अलग निर्माण कार्यो में लगे हुए हैं। कड़ाके की ठंड में तमाम परेशानियों से जूझने के बावजूद पूरे जोश के साथ मजदूर कार्य करने में लगे हैं। धाम में कभी-कभार हल्की बर्फवारी भी हो रही है।

केदारनाथ में इन दिनों प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल द्वितीय चरण के पुर्ननिर्माण कार्य चल रहे हैं। जिसमें चिकित्सालय भवन, तीर्थ पुरोहितों के घर, पुलिस चैकी, बाढ़ सुरक्षा कार्य, देवस्थानम बोर्ड के भवन आदि कार्य चल रहे हैं। आने वाला समय मजदूरों के लिए और अधिक कठिन होने वाला है | हालांकि केदारनाथ धाम में जब तक बर्फ नहीं जम जाती, तब तक कार्य गति से चलते रहेंगे।

यहां पर बर्फ जमने पर मजदूर कार्य को छोड़कर नीचे चले जाते है | ठंड बढ़ने पर केदारनाथ में सात से आठ फीट बर्फ जम जाती है। जिसके बाद केदारनाथ में निर्माण कार्य करना संभव नहीं हो पाता है | वुड स्टोन क्रस्ट्रक्शन कंपनी के केदारनाथ प्रभारी मनोज सेमवाल ने बताया कि केदारनाथ में इन दिनों ठंड काफी बढ़ गई है, इसके बावजूद वुड स्टोन कंपनी के 58 से अधिक मजदूर कार्य करे हैं,

जबकि अन्य कंपनी के दो सौ से अधिक मजदूर भी अन्य कार्यो में लगे हुए हैं। उन्होंने बताया कि केदारनाथ में बर्फ जमने पर कार्य करना मुश्किल हो जाता है। सात से आठ फीट बर्फ जम जाने के बाद दो से तीन से चार माह तक कार्य पूरी तरह प्रभावित रहता है। वर्तमान में केदारनाथ में बर्फ नहीं जमी है, जिससे निर्माण कार्य चल रहे हैं। जब तक बर्फ नहीं जम जाती, कार्य जारी रखा जाएगा।

