चारधाम यात्रा 2026 की तैयारियों की समीक्षा, डीएम ने दिए सख्त निर्देश

चारधाम यात्रा 2026 की तैयारियों की समीक्षा, डीएम ने दिए सख्त निर्देश

स्थान : ऋषिकेश
ब्यरो रिपोर्ट

आगामी चारधाम यात्रा 2026 की तैयारियों को लेकर ऋषिकेश स्थित चारधाम यात्रा ट्रांजिट कैंप में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी सविन बंसल ने की, जिसमें सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में यात्रा व्यवस्थाओं से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए कि यात्रा से पहले सभी तैयारियों को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए।

जिलाधिकारी ने यात्रा मार्गों पर स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने, बिजली, पेयजल, सफाई व्यवस्था, ट्रैफिक नियंत्रण और सुरक्षा इंतजामों को प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा में देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं, ऐसे में प्रशासन की जिम्मेदारी है कि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो और यात्रा सुरक्षित एवं सुगम बनी रहे।

डीएम ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए और लंबित तैयारियों को शीघ्र पूरा करने पर जोर दिया।

बैठक में ट्रांजिट कैंप की व्यवस्थाओं, जैसे पंजीकरण, ठहराव, चिकित्सा सहायता और सूचना केंद्रों को और अधिक मजबूत बनाने पर भी विशेष चर्चा की गई।

उन्होंने कहा कि यात्रा को सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए प्रशासन पूरी गंभीरता से काम कर रहा है और सभी अधिकारी नियमित रूप से व्यवस्थाओं की निगरानी सुनिश्चित करें।

प्रशासन का लक्ष्य है कि चारधाम यात्रा 2026 को बेहतर व्यवस्थाओं के साथ सफल और सुगम बनाया जाए, जिससे श्रद्धालुओं को एक सकारात्मक अनुभव प्राप्त हो सके।