

स्थान : विकासनगर
ब्यरो रिपोर्ट

सहसपुर विधानसभा के शिवालिक ग्रामीण मंडल में संविधान शिल्पी डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। शाहपुर कल्याणपुर गांव में आयोजित इस कार्यक्रम में पूरा क्षेत्र उत्सव के माहौल में नजर आया।


कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने डॉ. अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके विचारों को समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया।


विधायक पुंडीर ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकारें बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलते हुए समाज के हर वर्ग को सशक्त बनाने का कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि विकास योजनाओं का लाभ अब सीधे जनता तक पहुंच रहा है।


इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उत्तराखंड में विकास की नई इबारत लिखी जा रही है।
विधायक ने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे का उल्लेख करते हुए कहा कि इससे यात्रा समय में बड़ी कमी आएगी और क्षेत्रीय कनेक्टिविटी मजबूत होगी।

उन्होंने कहा कि पहले जहां 7-8 घंटे का सफर होता था, अब वह घटकर लगभग ढाई घंटे रह जाएगा, जिससे आम जनता को सीधा लाभ मिलेगा।

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष रवि कश्यप सहित भारतीय जनता पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने डॉ. अंबेडकर के विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

