दायित्व मिलने पर गोविंद सिंह पिलख्वाल का अल्मोड़ा में भव्य स्वागत

दायित्व मिलने पर गोविंद सिंह पिलख्वाल का अल्मोड़ा में भव्य स्वागत

स्थान : अल्मोड़ा
रिपोर्टर : संजय जोशी

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह पिलख्वाल को नए दायित्व मिलने के बाद अल्मोड़ा पहुंचने पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका भव्य स्वागत किया। मुख्य बाजार में लोगों ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका अभिनंदन किया और पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

इस दौरान आयोजित स्वागत कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, मेयर अजय वर्मा, भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश शर्मा, ललित लटवाल सहित पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। सभी ने पिलख्वाल को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी और उनके नेतृत्व में संगठन को और मजबूत होने की उम्मीद जताई।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न स्थानों पर संगठन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले दायित्वधारियों का भी सम्मान किया गया। वहीं, नई जिम्मेदारियों के साथ कुछ नेताओं को दर्जा मंत्री बनाए जाने की चर्चाएं भी राजनीतिक गलियारों में तेज हो गई हैं।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि पार्टी नेतृत्व द्वारा योग्य और सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देना संगठन को मजबूती प्रदान करेगा। स्वागत कार्यक्रम के दौरान पूरे क्षेत्र में उत्साह और जोश का माहौल बना रहा।