भीमताल में ‘स्पेक्ट्रम 2026’ का दूसरा दिन भव्यता के साथ संपन्न

भीमताल में ‘स्पेक्ट्रम 2026’ का दूसरा दिन भव्यता के साथ संपन्न

स्थान : भीमताल
रिपोर्टर : संजय जोशी

भीमताल स्थित बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ अप्लाइड साइंसेज में आयोजित तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव ‘स्पेक्ट्रम 2026’ का दूसरा दिन रविवार को हर्षोल्लास और भव्यता के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में वीर माधो सिंह भंडारी उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय, देहरादून की कुलपति डॉ. तृप्ता ठाकुर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

मुख्य अतिथि डॉ. ठाकुर ने मशाल प्रज्ज्वलित कर खेल प्रतियोगिताओं का विधिवत शुभारंभ किया। अपने संबोधन में उन्होंने छात्रों को आधुनिक युग की चुनौतियों का सामना करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

oplus_0

उन्होंने अपने छात्र जीवन के अनुभव साझा करते हुए विद्यार्थियों से रचनात्मक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।

oplus_0

द्वितीय दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों, खेल एवं क्रीड़ा प्रतियोगिताओं, टेक्नो फोरम प्रस्तुतियों, साहित्य परिषद की गतिविधियों और ऑनलाइन गेमिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों में छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लेकर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

पूरे दिन परिसर में उत्सव का माहौल बना रहा और विभिन्न गतिविधियों ने दर्शकों को भी खूब आकर्षित किया। आयोजकों के अनुसार, ‘स्पेक्ट्रम 2026’ का समापन भी इसी उत्साह के साथ किया जाएगा।