देशभर में 27 अप्रैल से 30 मई तक होगी परीक्षा

देशभर में 27 अप्रैल से 30 मई तक होगी परीक्षा

ब्यरो रिपोर्ट

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने जीडी कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा 2026 का एग्जाम शेड्यूल जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था और लंबे समय से परीक्षा तिथि का इंतजार कर रहे थे, उनके लिए अब बड़ा अपडेट सामने आया है।

परीक्षा तिथि घोषित

आधिकारिक जानकारी के अनुसार SSC GD Constable परीक्षा का आयोजन 27 अप्रैल से 30 मई 2026 के बीच किया जाएगा। यह परीक्षा देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी।

इतने पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 25,487 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
इनमें पुरुष और महिला दोनों वर्गों के लिए श्रेणीवार पद इस प्रकार हैं—

  • सामान्य (पुरुष): 10,198 पद
  • EWS (पुरुष): 2,416 पद
  • OBC (पुरुष): 5,329 पद
  • SC (पुरुष): 3,433 पद
  • ST (पुरुष): 2,091 पद
  • सामान्य (महिला): 904 पद
  • EWS (महिला): 189 पद
  • OBC (महिला): 436 पद
  • SC (महिला): 269 पद
  • ST (महिला): 222 पद

परीक्षा पैटर्न

इस परीक्षा में उम्मीदवारों से 160 अंकों के 80 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्न पत्र में जनरल इंटेलिजेंस, रीजनिंग, सामान्य जागरूकता, गणित, हिंदी और अंग्रेजी विषय शामिल होंगे। परीक्षा की अवधि 1 घंटे की होगी।

इसके साथ ही गलत उत्तर पर 1/4 अंक की नेगेटिव मार्किंग भी लागू होगी।

आगे की प्रक्रिया

लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को पीएसटी (Physical Standard Test) और पीईटी (Physical Efficiency Test) के लिए बुलाया जाएगा।

एडमिट कार्ड अपडेट

SSC की ओर से एडमिट कार्ड परीक्षा से कुछ दिन पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। उम्मीदवार इसे ऑनलाइन डाउनलोड कर सकेंगे।

देशभर के लाखों अभ्यर्थियों के लिए यह भर्ती परीक्षा बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है।