

स्थान : मंगलौर
ब्यरो रिपोर्ट

“ऑपरेशन प्रहार” के तहत मंगलौर पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए दो कुख्यात लुटेरों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। दोनों आरोपियों पर 5-5 हजार रुपये का इनाम घोषित था।


पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई क्षेत्र में लगातार चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत की गई, जिसमें अपराधियों की धरपकड़ तेज की गई है। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी लंबे समय से लूट की घटनाओं में शामिल बताए जा रहे हैं।


जांच में सामने आया है कि इस गैंग का एक अन्य साथी पहले ही पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस ने उसके कब्जे से लूटी गई धनराशि भी बरामद की थी।

गिरफ्तार आरोपियों का पहले से आपराधिक इतिहास भी रहा है, जिसके आधार पर पुलिस आगे की जांच कर रही है। दोनों को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए “ऑपरेशन प्रहार” लगातार जारी रहेगा और किसी भी आपराधिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


