रामनगर में सीएम के प्रस्तावित दौरे को लेकर सुरक्षा चाक-चौबंद, पुलिस ब्रीफिंग सम्पन्न

रामनगर में सीएम के प्रस्तावित दौरे को लेकर सुरक्षा चाक-चौबंद, पुलिस ब्रीफिंग सम्पन्न

स्थान : नैनीताल
ब्यूरो रिपोर्ट

माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड के प्रस्तावित वीआईपी कार्यक्रम को लेकर रामनगर में सुरक्षा व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया गया है। डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशानुसार पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहा है।

इस संबंध में डॉ. जगदीश चंद्र द्वारा पीएनजी डिग्री कॉलेज रामनगर में ड्यूटी पर तैनात होने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की विस्तृत ब्रीफिंग की गई। ब्रीफिंग के दौरान सुरक्षा से जुड़े सभी अहम पहलुओं पर निर्देश दिए गए।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि वीआईपी प्रोटोकॉल के तहत कार्यक्रम स्थल, वीआईपी मार्ग और आसपास के क्षेत्रों में सख्त सुरक्षा घेरा और एक्सेस कंट्रोल लागू किया जाएगा। बिना अनुमति किसी भी व्यक्ति को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

सुरक्षा के मद्देनजर संदिग्ध व्यक्तियों पर विशेष नजर रखने और सघन चेकिंग व फ्रिस्किंग के निर्देश भी दिए गए हैं। पुलिस टीमों को हर गतिविधि पर सतर्क नजर बनाए रखने को कहा गया है।

यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस और सीपीयू को विशेष दिशा-निर्देश दिए गए हैं, ताकि आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

ब्रीफिंग में पुलिसकर्मियों को व्यवहार कुशलता बनाए रखने की भी हिदायत दी गई। अधिकारियों ने कहा कि ड्यूटी के दौरान सभी कर्मी शालीनता और विनम्रता के साथ जनता से व्यवहार करें।

वहीं मनोज कुमार कत्याल और सुमित कुमार ने भी ड्यूटी प्वाइंट, संचार व्यवस्था और मार्ग प्रबंधन को लेकर विस्तृत जानकारी दी। सभी पुलिसकर्मियों को पूर्ण सतर्कता और मुस्तैदी के साथ वीआईपी ड्यूटी निभाने के निर्देश दिए गए हैं।