आज का राशिफल जानिए क्या कहती हैं आपकी राशियाँ

आज का राशिफल जानिए क्या कहती हैं आपकी राशियाँ

Rashi - मेष|Aries - Dainik Bhaskar

मेष | Aries

(जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- दिनचर्या में किए गए बदलाव के अच्छे नतीजे सामने आएंगे। पिछले कुछ समय से चल रही किसी समस्या का समाधान मिलेगा। आध्यात्मिक और रुचि वाले कामों में आपकी आस्था बढ़ेगी। घर के किसी अविवाहित सदस्य के लिए अच्छा रिश्ता आ सकता है।
नेगेटिव- किसी भी विपरीत स्थिति में गुस्से और आवेश पर काबू रखें। हालांकि धैर्य और समझदारी से आप हालात जल्दी संभाल लेंगे। कहीं भी निवेश करने से पहले पूरी जानकारी जरूर लें।

व्यवसाय- व्यवसाय में नया निवेश करने के लिए समय अनुकूल है। स्टाफ और कर्मचारियों का अच्छा सहयोग मिलेगा। नौकरी में छोटी-मोटी दिक्कतें आ सकती हैं, लेकिन बॉस और वरिष्ठ अधिकारियों की मदद से समाधान भी मिल जाएगा।
लव- घर में अनुशासन और व्यवस्था बनाए रखें। प्रेम संबंधों में गलतफहमी बढ़ने से दूरियां आ सकती हैं।
स्वास्थ्य- डायबिटीज और ब्लड प्रेशर की नियमित जांच करवाएं। लापरवाही बिल्कुल न करें और सही इलाज लें।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 3

Rashi - वृष|Taurus - Dainik Bhaskar

वृष | Taurus

(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

पॉजिटिव- आज अपने आसपास अच्छा और सुकून भरा माहौल महसूस करेंगे। किसी की मदद करके खुशी मिलेगी। कोई काम पूरा होने की संभावना है। घर में करीबी लोगों की आवाजाही रहेगी और रिश्तों को मधुर बनाने में आपकी खास भूमिका रहेगी।
नेगेटिव- सार्वजनिक जगह पर थोड़ा संयमित रहें, वरना मजाक का कारण बन सकते हैं। अपनी निजी बातें किसी से शेयर न करें। प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई काम आज बहुत सावधानी से करें या टाल दें। कोई भी पेपर वर्क अच्छी तरह जांच लें।

व्यवसाय- कारोबार में कोई भी फैसला जल्दबाजी में न लें। काम की प्रगति को लेकर कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। सतर्क रहें, क्योंकि नकारात्मक सोच वाले लोग जलन में आपका नुकसान करने की कोशिश कर सकते हैं। ऑफिस का माहौल सुकून भरा रहेगा।
लव- जीवनसाथी की अस्वस्थता की वजह से घर में ज्यादा समय देना पड़ेगा। आपसी संबंध मधुर रहेंगे। प्रेम संबंधों को विवाह तक पहुंचाने में कुछ रुकावटें आ सकती हैं।
स्वास्थ्य- काम के साथ-साथ अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें। मौसम के अनुसार दिनचर्या बनाकर चलें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 9

Rashi - मिथुन|Gemini - Dainik Bhaskar

मिथुन | Gemini

(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

पॉजिटिव- दिनचर्या को व्यवस्थित रखने के लिए आप खास प्रयास करेंगे, जिससे कई रुके काम गति पकड़ेंगे। घर में मांगलिक कामों की रूपरेखा बनेगी। जीवन के प्रति आपका सकारात्मक नजरिया व्यक्तित्व को और प्रभावशाली बनाएगा।
नेगेटिव- युवा और विद्यार्थी अधिक आत्मविश्वास और लापरवाही की वजह से अपना नुकसान कर सकते हैं। इस समय असामाजिक लोगों से मेल-मिलाप रह सकता है। बेहतर होगा कि उनसे दूरी बनाए रखें।

व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में आपका दबदबा बना रहेगा, लेकिन अपनी योजनाएं किसी के सामने शेयर न करें। कोई उन्हें विफल करने की कोशिश कर सकता है। रुकावट आने पर किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह फायदेमंद रहेगी।
लव- पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद दूर होंगे। परिवार के साथ किसी धार्मिक या आध्यात्मिक स्थल पर जाने का कार्यक्रम भी बन सकता है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य के लिहाज से समय बहुत अच्छा नहीं है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। मेडिटेशन और योग आपके लिए बेहतर रहेंगे।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 4

Rashi - कर्क|Cancer - Dainik Bhaskar

कर्क | Cancer

(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

पॉजिटिव- अपने अंदर छिपी प्रतिभा को पहचानें और उसका सही उपयोग करें। वर्तमान ग्रह स्थिति आपको मजबूत ऊर्जा दे रही है। आज धन लाभ के योग बन रहे हैं। इस समय बनाई गई योजनाएं निकट भविष्य में अच्छे मौके देंगी।
नेगेटिव- ज्यादा नेतृत्व दिखाना भी संबंधों में दूरी ला सकता है। रुके सरकारी मामलों को पूरा करने में जल्दबाजी न करें, वरना परेशानी बढ़ सकती है। संतान से जुड़ा कुछ तनाव रहेगा। सभी के साथ मित्रवत व्यवहार रखना जरूरी है।

व्यवसाय- कारोबारी मामलों में लेनदेन को साफ रखें। सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा और काम सुचारू रूप से पूरे होंगे। नौकरी में चल रही समस्याओं से राहत मिल सकती है। उच्चाधिकारियों की मदद से कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि भी मिल सकती है।
लव- मित्रों और संबंधियों के साथ गेट-टुगेदर और मनोरंजन में अच्छा समय बीतेगा। लव पार्टनर के साथ भी खुशनुमा संबंध रहेंगे।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बिल्कुल न करें। इम्यूनिटी मजबूत रखने के लिए आयुर्वेदिक चीजों का सेवन करें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 3

Rashi - सिंह|Leo - Dainik Bhaskar

सिंह | Leo

(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव- समय का सही उपयोग करें। कोई दिक्कत आए, तो परिवार से जरूर साझा करें। आपको अच्छा सुझाव मिलेगा। युवा अपनी योग्यता और क्षमता से कोई मुकाम हासिल कर सकते हैं।
नेगेटिव- कोई विपरीत स्थिति बनती है, तो घबराने की बजाय उसका कारण समझने की कोशिश करें। तनाव में आकर किसी से बहस न करें, क्योंकि इससे बनते काम रुक सकते हैं। विद्यार्थी भी पढ़ाई को लेकर चिंतित रहेंगे।

व्यवसाय- व्यवसायिक कार्यप्रणाली में बदलाव से जुड़ी योजनाएं बनेंगी और तरक्की के मौके मिलेंगे। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट से जुड़े कामों में यात्रा की योजना बन सकती है। नौकरीपेशा लोग अपना काम बहुत सावधानी से करें, छोटी सी गलती अधिकारियों की नाराजगी का कारण बन सकती है।
लव- आपका तनाव वैवाहिक जीवन पर असर डाल सकता है। आपसी समझदारी से हालात संभालने की कोशिश करें। युवा अपनी दोस्ती में गलतफहमी न आने दें।
स्वास्थ्य- अपने स्वास्थ्य का खास ध्यान रखें। गुस्से पर कंट्रोल करने का संकल्प लें। व्यायाम और योग जरूर करें।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 8

Rashi - कन्या|Virgo - Dainik Bhaskar

कन्या | Virgo

(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव- आपकी आर्थिक परेशानी में मित्र मदद के लिए तैयार रहेंगे। घर-परिवार की सुख-सुविधाओं और देखभाल में आपका ज्यादा समय बीतेगा। किसी सामाजिक गतिविधि में आपके अच्छे योगदान की वजह से सम्मान मिल सकता है।
नेगेटिव- घर में किसी बुजुर्ग की सेहत को लेकर चिंता रहेगी। अस्पताल के चक्कर भी लग सकते हैं। घर में बहुत ज्यादा अनुशासन बनाए रखना परिवार के लोगों के लिए परेशानी का कारण बन सकता है। आर्थिक निवेश सोच-समझकर करें।

व्यवसाय- ग्लैमर और ब्यूटी प्रोडक्ट्स से जुड़े कारोबार में तरक्की होगी। लेकिन अभी कोई बहुत महत्वपूर्ण व्यवसायिक फैसला टाल देना बेहतर रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को अपने अच्छे काम की वजह से पदोन्नति या वेतन वृद्धि मिलने की संभावना है। कारोबारी यात्रा भी संभव है।
लव- पति-पत्नी के बीच घर की किसी समस्या को लेकर मतभेद हो सकते हैं। समय रहते इन्हें सुलझा लें, वरना दिक्कत बढ़ सकती है।
स्वास्थ्य- मौसम बदलने की वजह से एलर्जी और खांसी-जुखाम रह सकता है। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बिल्कुल न करें।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 1

Rashi - तुला|Libra - Dainik Bhaskar

तुला | Libra

(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

पॉजिटिव- दिन शुभता और सकारात्मकता से भरा रहेगा. सभी पारिवारिक जिम्मेदारियां अकेले न लेकर घर के लोगों में बांटें। इससे आपको अपने लिए भी समय मिलेगा और मन को सुकून रहेगा। बच्चों की तरफ से मन खुश रहेगा।
नेगेटिव- अहम और गुस्सा आपकी तरक्की में बाधा बन सकते हैं। नकारात्मक सोच वाले लोगों से दूरी रखें, वरना मान-सम्मान पर असर पड़ सकता है। परेशानियों को दिमाग पर हावी न होने दें। समाधान खोजें। इस समय सहजता से दिन बिताना ज्यादा ठीक रहेगा।

व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में अपनी क्षमता साबित करने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ेगी। हालांकि आप अपनी मेहनत और योग्यता से टारगेट हासिल कर लेंगे। किसी कंपनी की तरफ से महत्वपूर्ण अथॉरिटी या जिम्मेदारी मिल सकती है, जो फायदेमंद रहेगी।
लव- शांतिपूर्वक पारिवारिक समस्याएं सुलझाएं। प्रेम संबंध और गहरे होंगे।
स्वास्थ्य- ज्यादा तनाव और थकान की वजह से सिरदर्द और सर्वाइकल की परेशानी बढ़ सकती है। आराम और सुकून लेना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 2

Rashi - वृश्चिक|Scorpio - Dainik Bhaskar

वृश्चिक | Scorpio

(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

पॉजिटिव- पिछले कुछ समय से किसी काम को लेकर की जा रही मेहनत सफल होने वाली है। अगर किसी प्रॉपर्टी में पैसा लगाने की सोच रहे हैं, तो तुरंत फैसला लेना फायदेमंद रहेगा। दूसरों की बजाय अपने फैसले को प्राथमिकता देना आपके लिए लाभकारी रहेगा। संतान का पढ़ाई पर फोकस देखकर सुकून मिलेगा।
नेगेटिव- आलस और लापरवाही को अपनी दिनचर्या में जगह न दें। बोलचाल का लहजा नरम रखें। किसी करीबी व्यक्ति की सलाह आपके लिए फायदेमंद रहेगी। अपने मेल और डाटा की सुरक्षा का ध्यान रखें, वरना परेशानी आ सकती है।

व्यवसाय- किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद से व्यवसायिक योजनाएं लागू करने में सहायता मिलेगी। काम की क्वालिटी बेहतर बनाने से गतिविधियों में सुधार आएगा। सरकारी नौकरी वालों को आज अतिरिक्त ड्यूटी करनी पड़ सकती है।
लव- घर में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। प्रेम संबंधों को विवाह में बदलने की स्वीकृति मिल सकती है।
स्वास्थ्य- वाहन सावधानी से चलाएं। जोखिम वाले कामों में रुचि न लें। गिरने या चोट लगने की आशंका है। विचारों में नकारात्मकता न आने दें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 4

Rashi - धनु|Sagittarius - Dainik Bhaskar

धनु | Sagittarius

(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- घर में नवीनीकरण या सुधार की योजना बन रही है, तो वास्तु के अनुसार चलना फायदेमंद रहेगा। आय और खर्च में संतुलन बना रहेगा। विद्यार्थियों का पढ़ाई के प्रति पूरा समर्पण रहेगा। घर में संबंधियों का आगमन भी हो सकता है।
नेगेटिव- मित्र या पड़ोसी के साथ मतभेद की स्थिति बन सकती है। इससे मान-सम्मान पर भी असर पड़ सकता है। बेहतर होगा कि बेकार के विवाद में न पड़ें। अपनी ऊर्जा का उपयोग सकारात्मक कामों में करें।

व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में बनाई गई नई नीतियों और योजनाओं पर अमल करने का सही समय है। आलस बिल्कुल न करें। कंप्यूटर और मीडिया से जुड़े व्यवसाय में नए मौके सामने आएंगे। ऑफिस की राजनीति से खुद को दूर रखें।
लव- पारिवारिक माहौल सुखद और सौहार्दपूर्ण रहेगा। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी।
स्वास्थ्य- इस समय जुकाम-खांसी जैसी समस्या परेशान कर सकती है। इम्यून सिस्टम अच्छा रखने के लिए पौष्टिक आहार लें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 6

Rashi - मकर|Capricorn - Dainik Bhaskar

मकर | Capricorn

(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)

पॉजिटिव- दिन का अधिकतर समय घर के रखरखाव से जुड़े कामों में बीतेगा और ऐसा करके आपको खुशी मिलेगी। समान विचारधारा वाले लोगों से मेलजोल बढ़ेगा। कामकाजी महिलाएं परिवार और काम, दोनों जिम्मेदारियां अच्छे से निभाएंगी।
नेगेटिव- अपनी क्षमता से ज्यादा काम करना आपको थका देगा और काम समय पर पूरे नहीं होंगे। बेहतर होगा कि दिन की शुरुआत में जरूरी काम पहले निपटाएं। समय के अनुसार थोड़ा अपने हित में सोचना भी जरूरी है।

व्यवसाय- इस समय कार्यस्थल पर बहुत सजग रहने की जरूरत है। सहकर्मियों का असहयोग आपको मुश्किल में डाल सकता है। फिर भी अपनी मेहनत का उचित फल मिलेगा। सरकारी नौकरी वालों को कोई महत्वपूर्ण अथॉरिटी मिल सकती है।
लव- परिवार के लोगों के बीच मधुरता और अच्छे संबंध रहेंगे। प्रेम संबंधों को विवाह में बदलने के लिए पारिवारिक स्वीकृति मिल सकती है।
स्वास्थ्य- ज्यादा तला-भुना और गरिष्ठ भोजन न लें। वरना गैस और एसिडिटी की समस्या बढ़कर दिनचर्या बिगाड़ सकती है।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 7

Rashi - कुंभ|Aquarius - Dainik Bhaskar

कुंभ | Aquarius

(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

पॉजिटिव- पिछले कुछ समय से चल रही किसी नकारात्मक स्थिति को सुलझाने में आपके प्रयास सफल रहेंगे। कई तरह की गतिविधियों में व्यस्तता रहेगी। दोस्तों और संबंधियों से मेल-मिलाप होगा और खास बातों पर चर्चा भी होगी।
नेगेटिव- सामाजिक या सोसायटी से जुड़े कामों में संयम रखें, वरना मान-सम्मान को नुकसान पहुंच सकता है। कभी-कभी आपका उग्र स्वभाव आपके लिए ही परेशानी बन जाएगा। शोध से जुड़े विद्यार्थियों को और अधिक मेहनत करनी होगी।

व्यवसाय- प्रभावशाली लोगों के संपर्क में रहें। व्यवसाय में किसी प्रभावशाली व्यक्ति की सलाह और मदद नई उपलब्धि दिला सकती है। सरकारी नौकरी वालों को अपने काम के प्रति मेहनत करने से उच्चाधिकारियों की सराहना मिलेगी।
लव- घर का माहौल खुशनुमा और सामंजस्यपूर्ण रहेगा। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी।
स्वास्थ्य- तनाव और थकान का असर सेहत पर पड़ सकता है। डॉक्टर की सलाह के बिना कोई दवा न लें।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 9

Rashi - मीन|Pisces - Dainik Bhaskar

मीन | Pisces

(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- धार्मिक और आध्यात्मिक कामों में रुचि बढ़ेगी। आप जो काम सोचेंगे, उसे पूरा करने की कोशिश करेंगे। ऊर्जावान महसूस करेंगे। परिवार के लोगों की जरूरतों को पूरा करने में भी आपका समय बीतेगा।
नेगेटिव- घर-परिवार के कामों के साथ अपने निजी कामों पर भी ध्यान दें। दोपहर बाद स्थिति बदल सकती है। ऐसा लगेगा जैसे हालात हाथ से निकल रहे हैं, लेकिन धैर्य और संयम से आप समस्या संभाल लेंगे।

व्यवसाय- पिछले कुछ समय की परिस्थितियों की वजह से व्यवसायिक कार्यप्रणाली में बदलाव आया है। अब व्यवसायिक मामलों में कुछ और बदलाव लाने की जरूरत होगी, जिन्हें आप समझदारी से सुलझा लेंगे। नौकरीपेशा लोगों की मेहनत जल्दी ही उन्हें लक्ष्य के करीब ले जाएगी।
लव- पति-पत्नी के संबंध सौहार्दपूर्ण रहेंगे। प्रेम संबंधों में चल रही गलतफहमी दूर होगी और रिश्ते फिर मधुर हो जाएंगे।
स्वास्थ्य- एक्सीडेंट और चोट लगने जैसी आशंका है। सावधानी बरतें और तनाव को खुद पर हावी न होने दें।