TET February Result 2026: जल्द जारी होगा रिजल्ट, जानें पूरा प्रोसेस

TET February Result 2026: जल्द जारी होगा रिजल्ट, जानें पूरा प्रोसेस

ब्यरो रिपोर्ट

Central Board of Secondary Education द्वारा आयोजित केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) फरवरी 2026 में शामिल हुए लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।

सीटीईटी परीक्षा का आयोजन 07 और 08 फरवरी 2026 को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। इस बार करीब 25 लाख अभ्यर्थियों ने परीक्षा में हिस्सा लिया था, जिससे रिजल्ट को लेकर उत्सुकता और भी बढ़ गई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार CTET फरवरी 2026 का रिजल्ट मार्च के आखिरी सप्ताह में जारी किया जा सकता है। हालांकि, बोर्ड की ओर से अभी आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं की गई है।

रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार CTET Official Website पर जाकर अपना परिणाम आसानी से चेक कर सकेंगे। इसके लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल (रोल नंबर और जन्मतिथि) की आवश्यकता होगी।

रिजल्ट डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स:
सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
इसके बाद होमपेज पर “लेटेस्ट न्यूज़” सेक्शन में जाएं।
अब “CTET February Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।
अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड कर लें।
भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।

सीबीएसई रिजल्ट के साथ ही कटऑफ मार्क्स भी जारी करेगा। उम्मीदवार अपनी कैटेगरी के अनुसार कटऑफ देख सकेंगे और उसी के आधार पर अपनी योग्यता का आकलन कर पाएंगे।

जो अभ्यर्थी इस परीक्षा में सफल घोषित होंगे, वे भविष्य में शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन करने के पात्र होंगे। ऐसे में यह परीक्षा उनके करियर के लिए बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट से जुड़ी हर अपडेट के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें, क्योंकि परिणाम कभी भी जारी किया जा सकता है।