अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी का सरकार पर हमला,4 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम पर उठाए सवाल

अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी का सरकार पर हमला,4 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम पर उठाए सवाल

स्थान : अल्मोड़ा
ब्यरो रिपोर्ट

अल्मोड़ा में कांग्रेस विधायक मनोज तिवारी ने प्रेस वार्ता कर राज्य सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि सरकार का “4 साल बेमिसाल” कार्यक्रम पूरी तरह विफल साबित हुआ है और इसका कोई वास्तविक लाभ जनता तक नहीं पहुंच पाया।

विधायक मनोज तिवारी ने आरोप लगाया कि सरकार द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में केवल स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को बुलाकर दिखावा किया गया, जबकि जमीनी स्तर पर जनता की समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं।

उन्होंने कहा कि सरकारी धन का दुरुपयोग हो रहा है और योजनाओं का लाभ आम लोगों तक नहीं पहुंच रहा है। उनके अनुसार सरकार केवल प्रचार-प्रसार पर ध्यान दे रही है, जबकि वास्तविक मुद्दों की अनदेखी की जा रही है।

विधायक ने विभिन्न विभागों में रिक्त पड़े पदों को जल्द भरने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की भारी कमी के कारण सरकारी व्यवस्थाएं पूरी तरह चरमरा गई हैं, जिससे जनता को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

इसके अलावा उन्होंने एलपीजी सिलेंडर की कमी का मुद्दा भी उठाया। उनका कहना है कि गैस की कमी के कारण पर्यटन व्यवसाय प्रभावित हो रहा है और होटल-रेस्टोरेंट संचालकों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।

विधायक मनोज तिवारी ने यह भी आरोप लगाया कि काला बाजारी पर सरकार नियंत्रण नहीं कर पा रही है। उन्होंने सरकार से मांग की कि जनता की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए ठोस कदम उठाए जाएं, ताकि लोगों को राहत मिल सके।