
स्थान : देहरादून
ब्यरो रिपोर्ट

देहरादून के रानीपोखरी लिस्ट्राबाद क्षेत्र में प्रस्तावित नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी को लेकर चल रहे आंदोलन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार इस परियोजना को लेकर गंभीर है और जल्द ही ठोस कार्रवाई की जाएगी।


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि आंदोलन को राजनीतिक रूप दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विपक्ष का काम राजनीति करना है, लेकिन राज्य सरकार का मुख्य उद्देश्य केवल विकास कार्यों को आगे बढ़ाना है।


उन्होंने स्पष्ट किया कि नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी की स्थापना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। उच्च शिक्षा के विस्तार और राज्य के विकास को ध्यान में रखते हुए इस परियोजना को जल्द धरातल पर उतारने के प्रयास किए जा रहे हैं।


इस मुद्दे पर डोईवाला के विधायक बृजभूषण गैरोला ने भी मुख्यमंत्री के रुख का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि इस विषय में उनकी मुख्यमंत्री से मुलाकात हो चुकी है।
विधायक बृजभूषण गैरोला ने भरोसा दिलाया कि सरकार रानीपोखरी में लॉ यूनिवर्सिटी की स्थापना को लेकर पूरी तरह गंभीर है और इस दिशा में सकारात्मक कदम उठाए जा रहे हैं।

गौरतलब है कि रानीपोखरी क्षेत्र में लंबे समय से स्थानीय लोग और जनप्रतिनिधि विश्वविद्यालय की स्थापना की मांग कर रहे हैं। अब मुख्यमंत्री के बयान के बाद इस परियोजना को लेकर उम्मीदें और तेज हो गई हैं।


