
रिपोर्टर : संजय जोशी
स्थान : रानीखेत

नगर के सरस्वती विद्यालय में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर स्वास्थ्य और योग के प्रति जागरूकता दिखाई।


कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कमला रिखाड़ी रहीं, जिन्होंने योग के महत्व, ऋषि परंपरा और इसके शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभावों पर प्रकाश डाला।

उन्होंने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो व्यक्ति को शारीरिक रूप से स्वस्थ और मानसिक रूप से मजबूत बनाती है।


कार्यक्रम के दौरान योग सेवा में विशेष योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित भी किया गया, जिससे अन्य महिलाओं को भी प्रेरणा मिल सके।
कार्यक्रम का संचालन विमला रावत ने किया। उन्होंने सभी महिलाओं को नियमित योग करने के लिए प्रेरित किया और इसके लाभों के बारे में जानकारी दी।

इस अवसर पर तहसील प्रभारी सुनीता डाबर ने अतिथियों का स्वागत किया और योग समिति के विस्तार की जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि योग क्लास को नियमित रूप से संचालित किया जाएगा और मातृशक्ति के बीच योग के प्रति जागरूकता अभियान को और तेज किया जाएगा। साथ ही अधिक से अधिक महिलाओं से योग सेवा से जुड़ने की अपील की गई।

कार्यक्रम में मीना वर्मा, बबीता देवी, ललित बिष्ट, गरिमा साह, माया नैनवाल, शोभा पंत, भारती जलाल, कल्पना जोशी, रंजना खरे और अन्य कई महिलाएं उपस्थित रहीं, जिन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाया।

