
स्थान : देहरादून
ब्यरो रिपोर्ट

नवरात्र और ईद के पर्व को देखते हुए देहरादून पुलिस ने सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक तैयारियां कर ली हैं। पुलिस प्रशासन ने त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पूरी तरह कमर कस ली है।


एसएसपी देहरादून ने सर्वधर्म के संभ्रांत व्यक्तियों और जनप्रतिनिधियों के साथ पीस कमेटी की बैठक आयोजित की। इस दौरान उन्होंने सभी से आपसी सौहार्द और भाईचारा बनाए रखने की अपील की।


पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर पूरे जनपद को 3 सुपर जोन, 6 जोन और 17 सेक्टरों में बांटा है। प्रत्येक क्षेत्र में पुलिस बल की तैनाती कर निगरानी को मजबूत किया गया है।


एसएसपी ने बताया कि संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। साथ ही, त्योहारों के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए लगातार गश्त की जा रही है।
सोशल मीडिया पर भी पुलिस की पैनी नजर बनी हुई है। भ्रामक खबरें फैलाने या विवादित पोस्ट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

अधिकारियों ने कहा कि लोग अपने परिवार के साथ त्योहारों को हर्षोल्लास के साथ मनाएं और समाज में भाईचारा बनाए रखें, ताकि दोनों पर्व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सकें।

