भारी बर्फबारी से गंगोत्री नेशनल हाईवे बंद, खोलने के प्रयास जारी

भारी बर्फबारी से गंगोत्री नेशनल हाईवे बंद, खोलने के प्रयास जारी

स्थान : उत्तरकाशी
ब्यरो रिपोर्ट

गंगोत्री नेशनल हाईवे सुक्की टाप से आगे भारी बर्फबारी के कारण बंद हो गया है। लगातार बर्फ गिरने से सड़क पर मोटी परत जम गई, जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया।

हाईवे बंद होने से यात्रियों और स्थानीय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई वाहन रास्ते में ही फंसे हुए हैं।

स्थिति को देखते हुए सीमा सड़क संगठन (BRO) की टीम मौके पर तैनात है और युद्धस्तर पर राहत कार्य चलाया जा रहा है।

बीआरओ की टीम स्नो कटर और जेसीबी मशीनों की मदद से सड़क से बर्फ हटाने में जुटी हुई है। लगातार प्रयासों के जरिए मार्ग को जल्द से जल्द खोलने की कोशिश की जा रही है।

अधिकारियों के अनुसार, मौसम में सुधार होने पर सड़क को यातायात के लिए बहाल किया जा सकता है।

प्रशासन ने बताया कि यदि मौसम ने साथ दिया तो दोपहर करीब तीन बजे तक हाईवे खोलने की उम्मीद है।

प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे फिलहाल इस मार्ग पर यात्रा करने से बचें और मौसम सामान्य होने तक सुरक्षित स्थानों पर ही रहें।