
स्थान : रूड़की
ब्यरो रिपोर्ट

ऊर्जा निगम के लिए बिजली बिल की बकाया वसूली एक बड़ी चुनौती बनी हुई है। विभाग ने मार्च महीने के लिए 225 करोड़ रुपये वसूली का लक्ष्य निर्धारित किया है।


अब तक विभाग करीब 75 करोड़ रुपये की वसूली कर चुका है, लेकिन लक्ष्य तक पहुंचने के लिए अभी काफी प्रयास करने बाकी हैं।

वसूली अभियान को तेज करने के लिए विभाग ने शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष टीमें गठित की हैं। ये टीमें घर-घर जाकर उपभोक्ताओं से बकाया बिल जमा करने की अपील कर रही हैं।


अधिकारियों के अनुसार उपभोक्ताओं को समय पर बिल भुगतान के लिए जागरूक किया जा रहा है, ताकि बकाया राशि कम हो सके।
विभाग के सामने एक बड़ी समस्या सरकारी विभागों पर बकाया बिल भी है। जानकारी के अनुसार करीब 54 करोड़ रुपये का बकाया सरकारी विभागों पर है।

इनमें सबसे अधिक बकाया सिंचाई विभाग पर बताया जा रहा है, जिससे वसूली में और कठिनाई आ रही है।

ऊर्जा निगम ने सख्ती दिखाते हुए घरेलू उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने की कार्रवाई भी शुरू कर दी है। खासकर 2 हजार रुपये तक के बकायेदारों पर यह कार्रवाई की जा रही है।

अधिकारियों का कहना है कि यदि समय रहते बकाया वसूली नहीं हुई, तो विभाग को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। इसलिए वसूली अभियान को और तेज किया जाएगा।

