
स्थान : गदरपुर
ब्यरो रिपोर्ट

गदरपुर थाना परिसर में आगामी त्योहारों को लेकर शांति कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम रिचा शर्मा ने की।

बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने पर जोर दिया।


समाजसेवी शराफत अली मंसूरी ने कहा कि गदरपुर क्षेत्र में सभी समुदाय आपसी भाईचारे के साथ रहते हैं और परंपरागत रूप से त्योहार मनाते हैं।

एसडीएम रिचा शर्मा ने कहा कि त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बिजली, पानी और सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
पुलिस क्षेत्राधिकारी बाजपुर विभव सैनी ने सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर थाना प्रभारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

नगर पालिका अध्यक्ष मनोज कुमार मिंटू ने सभी क्षेत्रवासियों को आगामी त्योहारों की शुभकामनाएं दीं और शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने की अपील की।

नगर पालिका द्वारा पशुपालकों को भी निर्देश जारी किए गए हैं कि वे अगले 10 दिनों तक अपने पशुओं को बांधकर रखें, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो।
बैठक में प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करेंगे, जिससे त्योहार शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सकें।

