
स्थान – कालाढूंगी
ब्यरो रिपोर्ट

कालाढूंगी नगर पालिका क्षेत्र में वाल्मीकि मंदिर परिसर की जमीन को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। इस मुद्दे पर वाल्मीकि समाज के लोगों ने नगर पालिका कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया है।


बताया जा रहा है कि नगर पालिका द्वारा मंदिर परिसर में पार्किंग निर्माण का कार्य किया जा रहा था, जिसका स्थानीय लोगों ने विरोध किया।

प्रदर्शनकारियों की मांग है कि मंदिर परिसर की भूमि को नगर पालिका से मुक्त कराकर वाल्मीकि समाज को सौंपा जाए।


इस विरोध के चलते नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों ने सामूहिक कार्य बहिष्कार कर दिया है, जिससे शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित होने लगी है।
प्रदर्शन कर रहे लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं तो यह आंदोलन अनिश्चितकाल तक जारी रहेगा।
स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया है और दोनों पक्षों के बीच वार्ता शुरू कर दी गई है।


नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी अभिनव कुमार ने बताया कि प्रशासन और वाल्मीकि समाज के बीच बातचीत चल रही है और जल्द ही समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा।
फिलहाल शहर में इस मुद्दे को लेकर तनाव की स्थिति बनी हुई है और लोग प्रशासन के फैसले का इंतजार कर रहे हैं।

