
स्थान : उत्तरकासी
ब्यरो रिपोर्ट

पांच मंदिर समिति ने गंगोत्री धाम के कपाट उद्घाटन का शुभ मुहूर्त घोषित कर दिया है। आगामी 19 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के कपाट खोले जाएंगे।

समिति के अनुसार यह शुभ मुहूर्त नवरात्र के प्रथम दिन गुरुवार दोपहर निर्धारित किया गया। कपाट खुलने से पहले परंपरागत डोली यात्रा निकाली जाएगी, जो धार्मिक आस्था का प्रमुख हिस्सा है।


डोली यात्रा का कार्यक्रम:

- 18 अप्रैल: गंगा जी की भोगमूर्ति डोली शीतकालीन प्रवास मुखबा से सेना बैंड और ढोल-दमाऊ के साथ गंगोत्री धाम के लिए रवाना होगी।
- रात्रि विश्राम भैरव मंदिर में किया जाएगा।
- 19 अप्रैल सुबह 7 बजे: डोली गंगोत्री धाम के लिए पैदल प्रस्थान करेगी।

इसके बाद अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर विधि-विधान के साथ गंगोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे, जो अगले छह महीने तक खुले रहेंगे।

गंगोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा का विधिवत शुभारंभ हो जाएगा और देश-विदेश से श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो जाएगा।

