कैंची धाम पहुंचे गायक विशाल मिश्रा, नीम करौली बाबा के किए दर्शन

कैंची धाम पहुंचे गायक विशाल मिश्रा, नीम करौली बाबा के किए दर्शन

स्थान : नैनीताल
ब्यरो रिपोर्ट

सरोवर नगरी नैनीताल से दूर भवाली-अल्मोड़ा मार्ग स्थित विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम में सुप्रसिद्ध गायक विशाल मिश्रा पहुंचे। यहां उन्होंने नीम करौली बाबा के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

दर्शन के बाद विशाल मिश्रा ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि उन्हें जनपद नैनीताल स्थित कैंची धाम तक पहुंचने में किसी प्रकार की असुविधा या यातायात समस्या का सामना नहीं करना पड़ा।

उन्होंने कहा कि पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में उत्तराखंड में श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए बेहतर व्यवस्थाएं की जा रही हैं। साथ ही उत्तराखंड पुलिस द्वारा सुरक्षा और सुविधा को लेकर किए जा रहे प्रयास भी सराहनीय हैं।

विशाल मिश्रा ने कैंची धाम में तैनात पुलिस कर्मियों के अनुशासित और सहयोगात्मक व्यवहार की भी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इससे देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को सुरक्षित और सकारात्मक वातावरण मिलता है।

इस दौरान गायक ने वहां मौजूद पुलिस कर्मियों का उत्साह बढ़ाते हुए अपना लोकप्रिय गीत “संदेशे आते हैं, हमें तड़पाते हैं…” की कुछ पंक्तियां गाकर माहौल को भावुक बना दिया।

उन्होंने कहा कि नैनीताल की वादियों की प्राकृतिक सुंदरता, शांत वातावरण और यहां के लोगों की आत्मीयता हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करती है।

विशाल मिश्रा ने अपने अनुभव साझा करते हुए देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों से कैंची धाम पहुंचकर बाबा के दर्शन करने और आशीर्वाद लेने की अपील भी की।