
ब्यरो रिपोर्ट

मध्य-पूर्व में जारी तनाव और संयुक्त राज्य अमेरिका, इज़रायल तथा ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर अब वैश्विक ऊर्जा बाजार पर दिखाई देने लगा है। खासतौर पर Strait of Hormuz से तेल और गैस आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका के कारण दुनियाभर में ऊर्जा संकट की स्थिति बन रही है।


वैश्विक बाजार में आई इस अस्थिरता का असर भारत में भी देखने को मिल रहा है। गैस सप्लाई को लेकर आशंकाओं के बीच कई जगह लोग एलपीजी सिलेंडर लेने के लिए कतारों में दिखाई दे रहे हैं। इसी बीच घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई है, जबकि कमर्शियल सिलेंडर 115 रुपये महंगा हो गया है।

नई कीमतों के अनुसार 14.2 किलोग्राम घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत अलग-अलग शहरों में भिन्न है। नई दिल्ली में इसकी कीमत 913 रुपये, मुंबई में 912.50 रुपये और गुड़गांव में 921.50 रुपये हो गई है।

वहीं बेंगलुरु में 915.50 रुपये, चंडीगढ़ में 862.50 रुपये और जयपुर में 916.50 रुपये में घरेलू गैस सिलेंडर मिल रहा है।

अन्य शहरों की बात करें तो पटना में कीमत 1002.50 रुपये, कोलकाता में 939 रुपये, चेन्नई में 928.50 रुपये और नोएडा में 910.50 रुपये दर्ज की गई है।
इसके अलावा भुवनेश्वर में 939 रुपये, हैदराबाद में 965 रुपये, लखनऊ में 950.50 रुपये और तिरुवनंतपुरम में 922 रुपये प्रति सिलेंडर कीमत तय की गई है।

कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। नई दिल्ली में इसकी कीमत 1883 रुपये, मुंबई में 1836 रुपये, चेन्नई में 2043.50 रुपये और कोलकाता में 1988.50 रुपये तक पहुंच गई है।
सरकार का कहना है कि देश में गैस और तेल की आपूर्ति पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है और लोगों को अफवाहों पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है। हालांकि एहतियात के तौर पर सरकार ने गैस सिलेंडर की बुकिंग अवधि 21 दिन से बढ़ाकर 25 दिन कर दी है।

