डोईवाला ब्लॉक में पंचायत कार्यों की समीक्षा बैठक, जनता के हित में कई फैसले

डोईवाला ब्लॉक में पंचायत कार्यों की समीक्षा बैठक, जनता के हित में कई फैसले

स्थान – डोईवाला
ब्यूरो रिपोर्ट

डोईवाला ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह ने एडीओ पंचायत और पंचायत सचिव के साथ एक समीक्षा बैठक की, जिसमें आमजन की सुविधाओं और पंचायत कार्यों की गति बढ़ाने को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

बैठक में यह तय किया गया कि सभी पंचायत सचिव अपने-अपने पंचायतों में रोस्टर के अनुसार रहेंगे, ताकि गांव के पंचायत घरों में ही समस्याओं का समाधान किया जा सके।

डोईवाला ब्लॉक प्रमुख ने बताया कि इस व्यवस्था से जनता के कार्य समय पर पूरे होंगे और किसी भी शिकायत या समस्या का निपटारा शीघ्र किया जा सकेगा।

साथ ही यह निर्णय लिया गया कि प्रत्येक शनिवार को पंचायत सचिव और ब्लॉक प्रमुख डोईवाला ब्लॉक कार्यालय में रहकर जनता के कार्य निपटाएंगे।

इस कदम से न केवल आमजन को सुविधा मिलेगी, बल्कि पंचायतों की कार्यकुशलता और मजबूती भी बढ़ेगी।

गौरव सिंह ने कहा कि जनता की समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है और इस पहल से प्रशासन और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा।

उन्होंने आमजन से भी अपील की कि वे अपनी समस्याओं और सुझावों के लिए पंचायत सचिव और ब्लॉक कार्यालय का नियमित रूप से लाभ उठाएं, ताकि गांव स्तर पर विकास और सुचारु प्रशासन सुनिश्चित किया जा सके।