मंगलौर में महिला ने चार आरोपियों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया

मंगलौर में महिला ने चार आरोपियों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया

स्थान : लंढौरा (उत्तराखंड)

ब्यूरो रिपोर्ट

यूपी के मुजफ्फरनगर जनपद के कस्बा शाहपुर निवासी एक महिला ने मंगलौर कोतवाली में तहरीर देकर लंढौरा निवासी चार व्यक्तियों पर गंभीर आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि आरोपियों ने नशीला पदार्थ देकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना ली।

पीड़ित महिला ने बताया कि यह घटना 28 फरवरी की रात हुई। लंढौरा निवासी नौशाद ने किसी बहाने से महिला को अपने कमरे में बुलाया और नशीला पदार्थ दिया। नशे की हालत में उसने अपने चार साथियों को भी बुलाया और सभी ने मिलकर महिला के साथ दुष्कर्म किया।

महिला ने कहा कि रातभर उसके साथ दुष्कर्म किया गया और वीडियो बनाई गई। सुबह होने पर आरोपी बदहवास में फरार हो गए। महिला ने होश आने पर अपने पुत्र को सूचना दी और घटना के बारे में बताया।

मंगलौर पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने कहा कि आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने की कार्रवाई जारी है।

पुलिस अधिकारियों ने यह भी बताया कि मामले की गंभीरता और संवेदनशीलता को देखते हुए जांच पूरी सतर्कता और गोपनीयता के साथ की जा रही है। पीड़ित महिला को मानसिक और कानूनी सहायता प्रदान करने की भी व्यवस्था की गई है।