मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार पहुंचे, अमित शाह कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार पहुंचे, अमित शाह कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया

स्थान : हरिद्वार

ब्यूरो रिपोर्ट

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के प्रस्तावित कार्यक्रम से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार का दौरा किया और कार्यक्रम स्थल की तैयारियों का व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

मुख्यमंत्री का यह दौरा इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि वे अमित शाह के कार्यक्रम की समीक्षा के लिए दूसरी बार हरिद्वार आए हैं।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, सीएम धामी दोपहर 2:55 बजे गुरुकुल कांगड़ी हेलीपैड पर उतरेंगे और सीधे कार्यक्रम स्थल की ओर रवाना होंगे।

इसके बाद लगभग 3:10 बजे वे बैरागी कैंप पहुंचे, जहां केंद्रीय गृहमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया।

प्रशासन और पुलिस विभाग पहले से ही तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगे हुए हैं। सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और वीवीआईपी सुरक्षा को लेकर सभी विभाग सतर्क हैं।

हरिद्वार जिला प्रशासन ने जनता से भी अपील की है कि कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा नियमों का पालन करें और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

गौरतलब है कि 7 मार्च को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह हरिद्वार आने वाले हैं। इसके मद्देनजर पूरा जिला प्रशासन अलर्ट मोड में है और कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व व्यवस्थाओं को पूर्ण रूप से सुनिश्चित किया जाएगा।