खटीमा में अरायजनवीश एवं स्टाम्प वेंडर यूनियन के नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण

खटीमा में अरायजनवीश एवं स्टाम्प वेंडर यूनियन के नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण

स्थान – खटीमा

रिपोर्टर – अशोक सरकार

उत्तराखंड के खटीमा तहसील परिसर में अरायजनवीश एवं स्टाम्प वेंडर यूनियन के नवनियुक्त पदाधिकारियों का भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान कार्यकारिणी ने पद और गोपनीयता की शपथ ली।

मुख्य अतिथि और निर्वाचन अधिकारी शिवशंकर भाटिया ने सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। समारोह में मोहम्मद अजीम को उपाध्यक्ष, बौलेन्द्र सिंह राणा को सचिव, आशिष सिंह को उपसचिव, विवेक कुमार को कोषाध्यक्ष और रीना भारती को सदाचारी पद की शपथ दिलाई गई।

शपथ ग्रहण के बाद नवनियुक्त अध्यक्ष आरिफ अंसारी ने कहा कि उनका कार्यकाल दो वर्षों का होगा और वे अपने सदस्यों की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी मेहनत करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि सभी मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाया जाएगा।

इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष सुभाष राणा, बदर सिद्दीकी, मोनिश सिद्दीकी, नितिन सक्सेना, मयंक भटनागर, अशोक खड़का, फरदीन खान, सुरेश जोशी और मुकेश भारती सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

शपथ ग्रहण समारोह में पदाधिकारियों और सदस्यों के बीच एकजुटता और संगठन की मजबूती का संदेश भी देखने को मिला।