
स्थान – रानीखेत

रिपोर्टर – संजय जोशी

चिलियानौला नगर पालिका क्षेत्र में पिछले चार दिनों से पानी की आपूर्ति ठप रहने से लोग भारी परेशानियों का सामना कर रहे हैं। स्थानीय निवासी पानी के लिए श्रोतों और हैंडपंपों पर निर्भर हैं।


सामाजिक कार्यकर्ता कमलेश बोरा ने बताया कि जल संस्थान द्वारा अभी तक इस समस्या पर कोई ध्यान नहीं दिया गया है। पेयजल आपूर्ति बाधित होने से लोगों को रोजमर्रा के कामकाज में कठिनाई हो रही है।


जल संस्थान के अधिकारियों के अनुसार, तिपोला के पास मुख्य पेयजल लाइन फट गई थी, जिसके कारण यह समस्या उत्पन्न हुई। फिलहाल पाइपलाइन की मरम्मत का कार्य जारी है।


स्थानीय लोगों का कहना है कि अभी तक मरम्मत पूरी तरह नहीं हुई है, जिससे समस्याएं बनी हुई हैं। कई लोगों ने सुझाव दिया कि यदि ताड़ीखेत–गगास योजना से भी पानी वितरित किया जाए, तो संकट को शीघ्र हल किया जा सकता है।

अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि पाइपलाइन जल्द ठीक कर दी जाएगी और पेयजल आपूर्ति नियमित रूप से शुरू हो सकेगी।

स्थानीय लोग प्रशासन से तेजी से कार्रवाई की उम्मीद कर रहे हैं ताकि गर्मी और दैनिक जरूरतों के बीच पेयजल संकट से निजात मिल सके।

