पार्किंग प्रोजेक्ट की रफ्तार पर सवाल,18 महीने की समय-सीमा में पूरा होना मुश्किल

पार्किंग प्रोजेक्ट की रफ्तार पर सवाल,18 महीने की समय-सीमा में पूरा होना मुश्किल

स्थान-ऋषिकेश

ब्यूरो रिपोट

लगभग पंद्रह महीने पहले शुरू हुए मल्टी स्टोरी पार्किंग प्रोजेक्ट के निर्माण कार्य की प्रगति को लेकर अब सवाल उठने लगे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 25 अप्रैल को इस पार्किंग का शिलान्यास किया था और 18 महीने में पूरा होने का लक्ष्य रखा गया था।

मेयर शंभू पासवान ने परियोजना का निरीक्षण किया और बताया कि कार्य अलग-अलग हिस्सों में भिन्न गति से चल रहा है। कुछ हिस्सों में दूसरी मंजिल का निर्माण हो चुका है, जबकि कई जगह केवल पहली मंजिल ही तैयार है।

निर्माण क्षेत्रफल बड़ा होने के कारण कार्य में अधिक समय लग रहा है। ठेकेदार ने दावा किया कि 24 घंटे की शिफ्टों में निर्माण किया जा रहा है, लेकिन बारिश के कारण कार्य की गति धीमी पड़ गई है।

अब तक लगभग 9 महीने बीत चुके हैं और केवल 9 महीने का समय शेष है। मौजूदा रफ्तार को देखते हुए निर्धारित समय में परियोजना पूरा करना चुनौतीपूर्ण नजर आ रहा है।

निरीक्षण टीम ने कहा कि सरकार की मंशा है कि मुख्यमंत्री द्वारा किया गया वादा समय सीमा के भीतर पूरा हो। अधिकारियों ने ठेकेदार से कार्य की गति बढ़ाने का आग्रह किया है।

परियोजना पूरी होने पर शहर में लगभग 1100 वाहनों की पार्किंग की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे यातायात और पार्किंग की समस्या में राहत मिलेगी।

मेयर शंभू पासवान ने चेतावनी दी कि परियोजना की प्रगति पर लगातार नजर रखी जाएगी। समय-समय पर निर्माण की गुणवत्ता और मानकों की जांच भी जारी रहेगी।

इस बीच नागरिक और व्यापारी समुदाय भी परियोजना के समय पर पूरा होने की उम्मीद लगाए हुए हैं, ताकि शहर की बढ़ती पार्किंग समस्या में जल्द राहत मिल सके।