

मेष | Aries
(जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)
पॉजिटिव- पारिवारिक जिम्मेदारियां निभाने में आपका पूरा सहयोग रहेगा। अनुभवी लोगों के मार्गदर्शन से आर्थिक स्थिति मजबूत करने की योजनाएं बनेंगी। परिवार में विवाह संबंधी चर्चा भी आगे बढ़ सकती है।
नेगेटिव- जिम्मेदारियां बढ़ने से आपकी दिनचर्या थोड़ी अस्त-व्यस्त हो सकती है। यात्रा या वाहन उपयोग में विशेष सावधानी रखें। युवाओं को बहस और टकराव से दूरी बनानी चाहिए।

व्यवसाय- कारोबार में अनावश्यक जोखिम लेने से बचें। दस्तावेज और नियमों का पालन करें, तभी कानूनी अड़चन से बचेंगे। नौकरीपेशा लोग अपने काम की गुणवत्ता पर अधिक ध्यान दें।
लव- वैवाहिक जीवन सुखद और व्यवस्थित रहेगा। प्रेम संबंधों में मिठास बनी रहेगी।
स्वास्थ्य- चोट या थकान की आशंका दिख रही है। वाहन सावधानी से चलाएं और जल्दबाजी से बचें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 2


वृष | Taurus
(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)
पॉजिटिव- दिनभर सक्रियता बनी रहेगी। बड़ों का आशीर्वाद और सलाह आपके लिए लाभकारी रहेगी। घर में धार्मिक कार्य या पूजा पाठ का योग है। वित्तीय काम समय पर पूरे करने से राहत मिलेगी।
नेगेटिव- किसी बाहरी व्यक्ति की दखल से घर की शांति प्रभावित हो सकती है। अपने काम पर फोकस रखें। आध्यात्मिक गतिविधियों में समय देने से मन संतुलित रहेगा।

व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी। वित्तीय मामलों में लापरवाही नुकसान करा सकती है। नया काम शुरू करने से पहले पूरी जानकारी लें। नौकरी में भी दबाव बढ़ सकता है, इसलिए योजना से काम करें।
लव- निजी और व्यवसायिक तनाव को घर पर हावी न होने दें। परिवार और पार्टनर के साथ समय बिताने से संबंध मजबूत होंगे।
स्वास्थ्य- मौसम के असर से बचाव रखें। समय पर जांच और सावधानी आपको स्वस्थ रखेगी।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 7


मिथुन | Gemini
(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)
पॉजिटिव- आज आप थोड़ा रिलैक्स मूड में रहेंगे। किसी करीबी के यहां जाने का निमंत्रण मिल सकता है। परिवार के साथ सुकून और मनोरंजन का अच्छा समय मिलेगा। संतान से जुड़ी शुभ सूचना मन प्रसन्न करेगी।
नेगेटिव- परिवार से जुड़े खर्च बने रहेंगे, इसलिए बजट के अनुसार चलें। भाई बहनों से संबंध मधुर रखें। अपनी जरूरी वस्तुओं का ध्यान स्वयं रखें।

व्यवसाय- कर्मचारियों और सहयोगियों पर आपका विश्वास उनकी कार्यक्षमता बढ़ाएगा। प्रगति के अवसर मिलेंगे। सरकारी नौकरी में अतिरिक्त कार्यभार मिल सकता है, जिसमें मेहनत ज्यादा होगी।
लव- पति पत्नी के बीच अच्छा तालमेल रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बढ़ेंगी।
स्वास्थ्य- खानपान और दिनचर्या में लापरवाही से गैस और एसिडिटी परेशान कर सकती है।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 4


कर्क | Cancer
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)
पॉजिटिव- आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है, जिसे आप अच्छी तरह निभाएंगे। रिश्तेदारों के साथ पुराने गिले शिकवे दूर होंगे। आत्मचिंतन से समस्याओं का समाधान मिलेगा।
नेगेटिव- आर्थिक मामलों में किसी पर जल्दी भरोसा न करें। कुछ खर्च टालना मुश्किल रहेगा। योजनाओं को लागू करने में थोड़ी दुविधा रह सकती है, इसलिए धैर्य रखें।

व्यवसाय- कारोबार के कई काम फोन और संपर्क के माध्यम से पूरे होंगे। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। खाद्य पदार्थ से जुड़े व्यवसाय में लाभ के संकेत हैं। नौकरी में व्यस्तता अधिक रहेगी।
लव- दांपत्य संबंध मधुर रहेंगे। घर में अनुशासन और संतुलन बना रहेगा। प्रेम संबंधों में स्थिरता के लिए भावनाओं का सम्मान जरूरी है।
स्वास्थ्य- सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास आपको ऊर्जावान रखेंगे।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 2

सिंह | Leo
(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)
पॉजिटिव- आज कुछ अच्छी घटनाएं होंगी। आप अपनी प्राथमिकताओं पर फोकस रख पाएंगे। सकारात्मक सोच से कामों में सामंजस्य बना रहेगा। जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, लेकिन आप उन्हें निभाने में सक्षम रहेंगे।
नेगेटिव- ऐसे लोगों से सावधान रहें जो आपकी प्रगति देखकर खुश नहीं होते। लेनदेन में करीबी लोगों से भी विवाद हो सकता है। अपनी निजी बातें सीमित लोगों तक रखें।
व्यवसाय- कार्यपद्धति सुधारने का समय है। नई योजना शुरू करने के बजाय मौजूदा व्यवस्था मजबूत करें। सरकारी नौकरी वालों को कठिन काम संभालना पड़ सकता है।
लव- छोटी बातों को नजरअंदाज करने से घर का माहौल अच्छा रहेगा। किसी प्रिय मित्र से बातचीत मन हल्का करेगी।
स्वास्थ्य- सुस्ती और थकान रह सकती है। योग, व्यायाम और इम्यूनिटी पर ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग– नीला, भाग्यशाली अंक- 9

कन्या | Virgo
(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)
जिटिव- आज मेहनत ज्यादा रहेगी, लेकिन परिणाम भी अच्छे मिलेंगे। बातचीत और फैसलों में भावनाओं से ज्यादा तर्क काम आएगा। पुराना उधार वापस मिलने की संभावना है।
नेगेटिव- विवादित मामलों में किसी पर आंख बंद करके भरोसा न करें। राजकीय मामलों में सतर्क रहें। विद्यार्थियों को ध्यान भटकने से बचना होगा। उधार देना फिलहाल टालें।
व्यवसाय- नए अवसर मिल सकते हैं। बड़ा निर्णय लेने से पहले अनुभवी व्यक्ति से सलाह लें। लेनदेन में बहकावे से बचें। नौकरी में कार्यप्रणाली व्यवस्थित रहेगी और मान बढ़ेगा।
लव- दांपत्य जीवन में पारस्परिक सम्मान रखें। युवाओं की दोस्ती प्रेम में बदल सकती है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन विपरीत परिस्थिति में क्रोध से बचें।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 8

तुला | Libra
(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)
पॉजिटिव- पिछले समय की प्रतिकूलताओं में अब सुधार दिखेगा। परिवार के साथ संवाद से किसी खास मुद्दे का हल निकलेगा। भाइयों और रिश्तेदारों के विवाद में सुलह का रास्ता बन सकता है।
नेगेटिव- कानूनी मामलों में सावधानी रखें। ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन नुकसान करा सकता है। बड़ा निवेश अभी जांच पड़ताल के बाद ही करें। नया निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें।
व्यवसाय- कारोबार में उतार चढ़ाव रहेंगे, लेकिन टीम और सहयोगियों से काम संभल जाएगा। योजना बनाने से पहले पूरी जानकारी लें। नौकरी में उच्च अधिकारियों का दबाव रह सकता है।
लव- घर का माहौल सुखद रहेगा। अविवाहितों के लिए अच्छा रिश्ता आने की संभावना है।
स्वास्थ्य- खांसी, जुकाम या गले की परेशानी को हल्के में न लें। समय पर इलाज करें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 5

वृश्चिक | Scorpio
(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)
पॉजिटिव- भविष्य की योजना पर काम शुरू हो सकता है। करीबी संबंधियों की मदद और उनकी समस्या सुलझाने में आपकी भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी। धार्मिक या सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिलेगा।
नेगेटिव- छोटी परेशानियों के बावजूद काम पूरे होंगे, इसलिए धैर्य रखें। अपनी बात परिवार से साझा करें। आत्मचिंतन के लिए भी समय निकालें।
व्यवसाय- नए प्रस्ताव मिलेंगे और आगे चलकर लाभ देंगे। आज बनाई योजना भविष्य में फायदेमंद साबित होगी। खरीद फरोख्त और भुगतान में सावधानी रखें। ऑफिस में फाइल और दस्तावेज व्यवस्थित रखें।
लव- परिवार के लिए समय निकालना जरूरी है। प्रेम और आकर्षण बढ़ेगा, घर में शांति बनी रहेगी।
स्वास्थ्य- ज्यादा भागदौड़ से थकान बढ़ सकती है। समय पर आराम लें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 1

धनु | Sagittarius
(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)
पॉजिटिव- भावनाओं में बहने के बजाय विवेक से फैसले लेंगे तो परिस्थितियां आपके पक्ष में होंगी। पुरानी समस्या का हल मिलने से राहत मिलेगी। संतान के करियर या पढ़ाई से जुड़ी चिंता कम होगी।
नेगेटिव- खर्चों पर नियंत्रण जरूरी है, क्योंकि अचानक खर्च बढ़ सकते हैं। सरकारी मामलों में देरी रह सकती है, ऐसे काम फिलहाल टालना बेहतर रहेगा।
व्यवसाय- कर्मचारियों की लापरवाही से नुकसान की आशंका है, इसलिए निगरानी रखें। महत्वपूर्ण निर्णय स्वयं लें। सरकारी नौकरी वालों को अतिरिक्त जिम्मेदारी और ओवरटाइम करना पड़ सकता है।
लव- पति पत्नी के रिश्ते मधुर रहेंगे। घर में महिलाओं के बीच हल्का मतभेद हो सकता है, जिसे वरिष्ठों की सलाह से सुलझाया जा सकेगा।
स्वास्थ्य- योग और व्यायाम को दिनचर्या में रखें। इम्यूनिटी मजबूत बनाए रखें।
भाग्यशाली रंग- बैंगनी, भाग्यशाली अंक- 4

मकर | Capricorn
(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)
पॉजिटिव- गुरुजन और मित्रों के सहयोग से आप कठिन परिस्थिति भी समझदारी से संभाल लेंगे। जनसंपर्क का दायरा बढ़ेगा। युवाओं को प्रतियोगी तैयारी में अच्छा मार्गदर्शन मिलेगा।
नेगेटिव- पड़ोसी या मित्र से बहस की स्थिति बन सकती है। शांत रहकर दिन बिताएं। अनावश्यक उलझनों से दूर रहें। बड़े बुजुर्गों की सलाह का पालन करें।
व्यवसाय- कुछ कामों में रुकावट आ सकती है। डील करते समय जल्दबाजी न करें। अभी धैर्य और स्थिरता से काम लेना बेहतर रहेगा। युवाओं को करियर में अतिरिक्त मेहनत करनी होगी।
लव- जीवनसाथी की सलाह से मनोबल बढ़ेगा और संबंध मधुर रहेंगे।
स्वास्थ्य- दिनचर्या और खानपान संतुलित रखें। जोखिम वाली गतिविधियों से बचें।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 2

कुंभ | Aquarius
(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)
पॉजिटिव- वरिष्ठों का मार्गदर्शन मिलेगा। पुरानी समस्या का समाधान मिलने से राहत महसूस होगी। करीबी लोगों से रिश्ते मजबूत होंगे। संतान की उपलब्धि से खुशी मिलेगी।
नेगेटिव- निजी और पारिवारिक खर्च बढ़ने से आर्थिक दबाव बन सकता है। भाइयों से कहासुनी संभव है, इसलिए शांतिपूर्वक बात करें। दिन के दूसरे हिस्से में निजी मामलों में हलचल रह सकती है।
व्यवसाय- कारोबार के अधिकतर काम सुचारु रूप से पूरे होंगे। मेहनत का सही परिणाम मिलेगा। कोर्ट, टैक्स और लोन से जुड़े मामलों में अतिरिक्त सावधानी रखें। नौकरीपेशा लोग अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा से निभाएं।
लव- दांपत्य जीवन में हल्का मनमुटाव हो सकता है, परिपक्व व्यवहार रखें। प्रेम संबंधों में भावनात्मक जुड़ाव मजबूत होगा।
स्वास्थ्य- अधिक काम से मांसपेशियों में दर्द और खिंचाव हो सकता है। आराम अवश्य लें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 3

मीन | Pisces
(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)
पॉजिटिव- असफलता से घबराने के बजाय मेहनत बढ़ाने से लक्ष्य के करीब पहुंचेंगे। आत्मविश्वास और ऊर्जा बनी रहेगी। संतान के भविष्य से जुड़े प्रयासों में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।
नेगेटिव- पड़ोसियों के साथ बेवजह तनाव हो सकता है, इसलिए शांति से बात करें। बड़ा निर्णय लेने से पहले गंभीरता से विचार करें और अनुभवी व्यक्ति की सलाह लें।
व्यवसाय- कामकाज व्यवस्थित रहेगा। पार्टनरशिप में पुराने विवादों को वर्तमान पर हावी न होने दें। विद्यार्थियों को नौकरी से जुड़ी परीक्षा में अनुकूल परिणाम मिल सकते हैं। सरकारी नौकरी में बदलाव का संकेत है।
लव- घर में सुख शांति और अनुशासन बना रहेगा। लव पार्टनर का साथ मन प्रसन्न रखेगा।
स्वास्थ्य- मौसम के कारण संक्रमण या एलर्जी की आशंका है। समय पर बचाव और देखभाल रखें।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 6

