किशनपुर छोई में मंदिर समिति की महिलाओं को ढोलक वितरण

किशनपुर छोई में मंदिर समिति की महिलाओं को ढोलक वितरण

लोकेशन : रामनगर
ब्यूरो रिपोर्ट

रामनगर विधानसभा क्षेत्र के सांवल्दे जिला पंचायत सदस्य दीप चन्द्र ने किशनपुर छोई गांव में मंदिर समिति की महिलाओं को ढोलक वितरित की। यह वितरण स्थानीय ग्रामीणों द्वारा हाल ही में आयोजित खुली बैठक में की गई मांग के बाद किया गया।

ग्रामीणों ने बताया कि मंदिर समिति के सांस्कृतिक कार्यक्रमों को बढ़ावा देने के लिए महिलाओं ने ढोलक उपलब्ध कराने की मांग रखी थी, जिस पर जिला पंचायत सदस्य दीप चन्द्र ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ढोलक वितरण किया। इस पहल से गांव में धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य दीप चन्द्र ने कहा कि किशनपुर छोई में मंदिर समिति की महिलाओं की मांग को देखते हुए ढोलक वितरित की गई है, ताकि सांस्कृतिक कार्यक्रमों को प्रोत्साहन मिल सके।

उन्होंने यह भी कहा कि जिला पंचायत निधि से जल्द ही मंदिर के सौंदरीकरण का कार्य कराया जाएगा।

ढोलक वितरण कार्यक्रम के दौरान ग्राम प्रधान किशनपुर नवीन टम्टा, गौरव बिष्ट सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने इस सहयोग के लिए जिला पंचायत सदस्य दीप चन्द्र का आभार व्यक्त किया।