भगवानपुर थाने में विवाद मामले में पुलिस कर्मियों निलंबित

भगवानपुर थाने में विवाद मामले में पुलिस कर्मियों निलंबित

स्थान – हरिद्वार
ब्यूरो रिपोर्ट

थाना भगवानपुर क्षेत्रांतर्गत 1 फरवरी को बिनारसी गांव में रविदास जयंती के बाद हुए झगड़े में दो व्यक्तियों की मौत के प्रकरण में एसएसपी हरिद्वार ने कड़ा रुख अपनाया है।

इस मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए चौकी प्रभारी, एक हेड कांस्टेबल और एक सिपाही को निलंबित कर दिया गया है।

एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने बताया कि रिपोर्ट में सामने आया कि घटना स्थल पर पुलिस कर्मियों की तत्काल मौजूदगी नहीं थी और वरिष्ठ अधिकारियों को समय पर सूचना नहीं दी गई। इसे गंभीर लापरवाही माना गया।

इस आदेश के तहत चौकी प्रभारी तेज्जुपुर के साथ-साथ संबंधित हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड किया गया है।

एसएसपी ने कहा कि जनता की सुरक्षा में कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषी कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

एसएसपी ने पूरे मामले की गहन जांच के निर्देश भी दिए हैं और कहा कि सभी संबंधित पुलिस कर्मियों से पूछताछ की जाएगी। उनका यह भी कहना था कि कानून और अनुशासन बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

इस कार्रवाई के बाद इलाके में पुलिस महकमे में साफ संदेश गया है कि गंभीर घटनाओं में लापरवाही करने वाले किसी भी स्तर के अधिकारी बख्शे नहीं जाएंगे।