कलीयर महिला के साथ मारपीट, पुलिस से कार्रवाई की मांग

कलीयर महिला के साथ मारपीट, पुलिस से कार्रवाई की मांग

स्थान – रूडकी
ब्यूरो रिपोर्ट

पिरान कलीयर क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर शिकायत की है कि उसके पति और उसके साथ आए कुछ अज्ञात लोगों ने उसके साथ मारपीट की।

महिला ने बताया कि उसकी शादी करीब आठ साल पहले थाना भगवानपुर क्षेत्र के किशनपुर गांव में हुई थी।

महिला के अनुसार शादी के समय उसके परिवार ने अपनी हैसियत के अनुसार दान-दहेज दिया। इसके बावजूद उसके पति ने कुछ समय बाद दहेज कम लाने के ताने देते हुए गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी।

करीब चार साल पहले महिला ने अपने सोने के गहने बेचकर और नगद रुपये जुटाकर पति को किस्तों पर एक कार दिलाई, जो पति के नाम पर थी।

महिला ने बताया कि करीब एक साल पहले उसका पति उसे छोड़कर चला गया और कुछ समय बाद उसने पता लगाया कि उसके पति ने दूसरी महिला से शादी कर ली है और उसके साथ रह रहा है। बीते करीब एक साल से पति घर नहीं आ रहा है।

महिला ने आगे कहा कि कार उसके पास ही थी, जो 30 दिसंबर को दुर्घटनाग्रस्त हो गई और उसे मरम्मत के लिए गैराज में खड़ा कराया गया। 3 जनवरी को जब वह कार लेने गई, तो उसके पति और उसके साथ आए कुछ अज्ञात लोगों ने उसके साथ मारपीट की।

थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर पुलिस जांच शुरू कर दी है और जल्द आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।