आज का राशिफल जानिए क्या कहती है आपकी राशियाँ

आज का राशिफल जानिए क्या कहती है आपकी राशियाँ

Rashi - मेष|Aries - Dainik Bhaskar

मेष | Aries

(जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- गाडी या कोई कीमती चीज खरीदने का विचार है, तो दिन शुभ है। मेहमानों की आवभगत में समय जाएगा। घर आए लोगों के साथ जरूरी बातों पर चर्चा होगी। विद्यार्थी पढ़ाई पर ध्यान देंगे।
नेगेटिव- ज्यादा सोचने के बजाय अपने काम शुरू करें। अभी बेवजह की यात्रा टालें। विद्यार्थियों के किसी काम में अटकाव आ सकता है। तनाव न लें, फिर से कोशिश करें।

व्यवसाय- कामकाज की दिक्कतों का हल आप अपनी समझ और मेहनत से निकाल लेंगे। नया काम शुरू करना चाहते हैं तो पहले पूरी जानकारी जुटा लें। किसी वरिष्ठ या अधिकारी से बहस हो सकती है, शब्द संभालकर बोलें।
लव- दांपत्य जीवन में मिठास रहेगी। प्रेम संबंधों में छोटी बात पर तकरार हो सकती है। एक दूसरे पर भरोसा बनाए रखें।
स्वास्थ्य- गैस बनाने वाला और भारी खाना कम करें। जोड़ों और घुटनों में दर्द बढ़ सकता है।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 3

Rashi - वृष|Taurus - Dainik Bhaskar

वृष | Taurus

(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

पॉजिटिव- निवेश से जुड़े कामों पर ध्यान दें, फायदा मिल सकता है। मेहनत और काबिलियत से काम अच्छे से पूरे होंगे। कमाई बढ़ाने के मौके भी मिलेंगे।
नेगेटिव- काम आराम से करें, जल्दबाजी से नुकसान हो सकता है। बच्चों की गलती पर गुस्सा करने के बजाय शांत रहकर समझाएं, वरना उनका आत्मविश्वास घट सकता है।

व्यवसाय- अभी काम मनचाहे तरीके से नहीं बनेंगे, फिर भी धैर्य रखना सही रहेगा। घर से काम होने की वजह से कुछ दिक्कतें बनी रह सकती हैं। अधिकारियों से सलाह लेना फायदेमंद रहेगा।
लव- छोटी गलतफहमी से रिश्तों में खटास आ सकती है। दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा।
स्वास्थ्य- मन शांत रखने के लिए योग और ध्यान करें। नकारात्मक सोच से दूरी रखें।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 8

Rashi - मिथुन|Gemini - Dainik Bhaskar

मिथुन | Gemini

(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

पॉजिटिव- आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है, जिसका आप लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। पैतृक संपत्ति की समस्या हो तो अनुभवी लोगों की मदद से हल मिल सकता है। युवाओं को अपने काम में सफलता मिलेगी।
नेगेटिव- कुछ चुनौतियां आएंगी, लेकिन धीरे-धीरे हालात आपके पक्ष में होंगे। बच्चों की किसी बात से मन खराब हो सकता है। घर में सुधार की जो योजना बनी थी, उस पर दोबारा सोच लें।

व्यवसाय- जितनी मेहनत करेंगे, उतना अच्छा फल मिलेगा। लेकिन मार्केटिंग या लेनदेन में जल्दबाजी न करें। इस समय बाजार में धीमापन रह सकता है। सरकारी नौकरी वालों पर जिम्मेदारी बढ़ सकती है।
लव- पति-पत्नी के बीच शक से बात बिगड़ सकती है, साफ बातचीत करें। प्रेम संबंधों को शादी की दिशा में ले जाने के लिए समय ठीक है।
स्वास्थ्य- दिनचर्या और खानपान संतुलित रहेगा तो स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। बेवजह चिंता न करें।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 5

Rashi - कर्क|Cancer - Dainik Bhaskar

कर्क | Cancer

(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

पॉजिटिव- परिवार और धन के लिहाज से दिन अच्छा है। किसी जरूरी काम में घर के बड़ों का साथ मिलेगा। पुरानी योजना सफल हो सकती है।
नेगेटिव- कुछ लोग आपकी सफलता से जल सकते हैं, आप शांत और सकारात्मक रहें। यात्रा का कार्यक्रम बने तो खर्च बढ़ सकता है। घर के कामों में योगदान देना जरूरी है।

व्यवसाय- पैसों के मामले में समय अनुकूल है। काम करने का तरीका बेहतर होगा। रुका भुगतान मिल सकता है और अच्छा आर्डर भी मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों का स्थान परिवर्तन संभव है, साथ ही तरक्की भी हो सकती है।
लव- घर में शांति रहेगी। रिश्तेदारों से मिलना खुशी देगा।
स्वास्थ्य- गला खराब हो सकता है और हल्का बुखार भी लग सकता है। इलाज लें और रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत रखें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 1

Rashi - सिंह|Leo - Dainik Bhaskar

सिंह | Leo

(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव- आज नई जिम्मेदारियां आ सकती हैं और काम ज्यादा रहेगा। आराम के बजाय काम पर ध्यान दें। जल्दी ही इसका अच्छा परिणाम मिलेगा।
नेगेटिव- जिद या अड़ने से मौका हाथ से निकल सकता है। मुश्किल में घबराने के बजाय समाधान खोजें। जरूरत से ज्यादा उधार न लें।

व्यवसाय- कामकाज में कुछ दिक्कतें बनी रह सकती हैं। हिम्मत रखें और अनुभवी व्यक्ति से सलाह लें। नौकरी के लिए प्रयास कर रहे लोगों को साक्षात्कार और परीक्षा में ज्यादा मेहनत करनी होगी।
लव- जीवनसाथी के साथ रिश्ते मधुर होंगे। पुरानी गलतफहमी दूर हो सकती है।
स्वास्थ्य- खांसी-जुकाम जैसी परेशानी हो सकती है। लापरवाही न करें।
भाग्यशाली रंग- नारंगी, भाग्यशाली अंक- 6

Rashi - कन्या|Virgo - Dainik Bhaskar

कन्या | Virgo

(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

 पॉजिटिव- दिन मिला-जुला रहेगा। कोई अच्छी खबर मिल सकती है, मन खुश रहेगा। परिवार से जुड़े कामों में आपका योगदान रहेगा। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में अच्छा परिणाम मिल सकता है।
नेगेटिव- जमीन-जायदाद की खरीद-फरोख्त में कागज अच्छी तरह जांच लें। अनुभवी लोगों की सलाह अनदेखी न करें। पैसों के फैसले खुद लें, दूसरों पर निर्भर न रहें।

व्यवसाय- नई योजना को आगे बढ़ाने का समय अच्छा है। प्रॉपर्टी से जुड़े काम में लाभ हो सकता है। अधिकारियों से अच्छे संबंध किसी सरकारी काम या बड़े आर्डर में मदद कर सकते हैं। नौकरी में विशेष जिम्मेदारी मिल सकती है।
लव- घर का माहौल अच्छा रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग बना रहेगा।
स्वास्थ्य- घरेलू और आयुर्वेदिक चीजें लेने से खांसी-जुकाम में राहत मिल सकती है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5

Rashi - तुला|Libra - Dainik Bhaskar

तुला | Libra

(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

पॉजिटिव- उन्नति का समय है। साहस और आत्मविश्वास बना रहेगा। रुका हुआ आय का स्रोत दोबारा शुरू हो सकता है। काम व्यवस्थित तरीके से पूरे होंगे। बीते दिनों की उथल-पुथल से आज राहत मिलेगी।
नेगेटिव- आज लेनदेन टालें। छोटी बातों से परेशान न हों, हल निकालने की सोच रखें। भावनाओं पर नियंत्रण रखें। सामाजिक गतिविधियों में अपनी छवि संभालकर रखें।

व्यवसाय- अपनी योजना किसी को न बताएं। आलस छोड़कर पूरी मेहनत से काम करें। कर्मचारियों की गतिविधियों पर नजर रखें, गलत बात फैलने की आशंका है। काम के प्रति समर्पित रहें।
लव- दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। विवाह योग्य लोगों के लिए अच्छे अवसर बन सकते हैं।
स्वास्थ्य- कभी-कभी उदासी बढ़ सकती है। योग और ध्यान से राहत मिलेगी।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 8

Rashi - वृश्चिक|Scorpio - Dainik Bhaskar

वृश्चिक | Scorpio

(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

पॉजिटिव- असरदार और अनुभवी लोगों से मिलें तो मौका न गंवाएं। संपत्ति का विवाद किसी की मदद से सुलझ सकता है। प्रकृति के साथ समय बिताने से मन शांत रहेगा।
नेगेटिव- दोस्तों या नजदीकी रिश्तेदारों की बातों से अनजान न रहें। पीठ पीछे नुकसान का योग है। बदनामी से बचने के लिए अपनी बातें हर किसी को न बताएं।

व्यवसाय- कर्मचारियों की गतिविधियों पर नजर रखें। कोई अच्छा आर्डर मिल सकता है। व्यवस्था को लेकर सहयोगी से बहस हो सकती है। उधार देना-लेना नुकसान दे सकता है।
लव- परिवार में तालमेल रहेगा। युवाओं की दोस्ती प्रेम में बदल सकती है।
स्वास्थ्य- नियमित व्यायाम और योग करें। सेहत में लापरवाही न करें।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 7

Rashi - धनु|Sagittarius - Dainik Bhaskar

धनु | Sagittarius

(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- दिन ठीक रहेगा। उलझन में बड़ों की सलाह मदद करेगी। खासकर महिलाओं को अपनी मेहनत और काबिलियत से उपलब्धि मिल सकती है।
नेगेटिव- यात्रा हो तो सामान की देखभाल खुद करें। किसी मित्र की आर्थिक मदद करनी पड़ सकती है, पर अपना बजट संभालकर चलें। विद्यार्थी गलत संगति से दूरी रखें।

व्यवसाय- कामकाज में सुधार आएगा। पिछली गलतियों से सीख लें। डील करते समय कागज तुरंत पूरे करें। पैसों से जुड़े काम बहुत सावधानी से करें। कागजात संभालकर रखें, परेशानी से बचेंगे।
लव- पति-पत्नी में मनमुटाव हो सकता है, बात करके सुलझाएं। प्रेमी-प्रेमिका को साथ समय मिलेगा।
स्वास्थ्य- कभी-कभी तनाव और थकान हो सकती है। खुद के लिए भी समय निकालें।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 1

Rashi - मकर|Capricorn - Dainik Bhaskar

मकर | Capricorn

(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)

पॉजिटिव- दिन व्यस्त रहेगा। मेहनत से रुके काम बनेंगे। रिश्तों में मतभेद सुलझाने में सफलता मिलेगी। विद्यार्थियों का करियर की तैयारी पर ध्यान रहेगा।
नेगेटिव- छोटी बातों पर घबराना या गुस्सा करना ठीक नहीं। समस्या आए तो अनुभवी व्यक्ति से सलाह लें। आज किसी से वादा न करें, निभाना मुश्किल हो सकता है।

व्यवसाय- काम की रणनीति में बदलाव की जरूरत है। इलेक्ट्रॉनिक से जुड़े काम में दिक्कत बढ़ सकती है। नौकरीपेशा लोगों को काम कम होने से थोड़ी राहत मिल सकती है।
लव- घर का माहौल संतुलित रखने के लिए अपने व्यवहार में सकारात्मक बदलाव लाएं। बेवजह के प्रेम संबंधों से दूर रहें।
स्वास्थ्य- दिनचर्या ठीक रखें। इससे मन और शरीर दोनों बेहतर रहेंगे।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 2

Rashi - कुंभ|Aquarius - Dainik Bhaskar

कुंभ | Aquarius

(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

पॉजिटिव- आत्मविश्वास से काम करेंगे तो काम में सुधार होगा। तनाव से राहत मिलेगी। व्यक्तिगत समस्या का हल निकलेगा, बस सही तरीके से प्रयास करें।
नेगेटिव- नई गतिविधि शुरू करने के लिए समय ठीक नहीं। जरूरी बातचीत या मीटिंग में बोलते समय सावधानी रखें, बाद में पछतावा हो सकता है। अचानक खर्च बढ़ सकते हैं।

व्यवसाय- पार्टियों के साथ संबंध मजबूत करें और बाहरी गतिविधियों पर ध्यान दें। नौकरीपेशा लोगों का कोई काम रुक सकता है, जिससे दोबारा मेहनत करनी पड़ेगी। धैर्य रखें।
लव- दांपत्य में बाहरी दखल न होने दें। तालमेल बनाए रखें। गलत संबंध घर की शांति बिगाड़ सकते हैं।
स्वास्थ्य- ज्यादा मेहनत से टांगों और घुटनों में दर्द बढ़ सकता है। योग-व्यायाम के लिए समय निकालें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 1

Rashi - मीन|Pisces - Dainik Bhaskar

मीन | Pisces

(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- असमंजस में अनुभवी लोगों की सलाह सही दिशा देगी। मनपसंद कामों में थोड़ा समय दें, ऊर्जा बढ़ेगी।
नेगेटिव- यात्रा हो तो सामान का ध्यान रखें। अनजान व्यक्ति पर आंख बंद करके भरोसा न करें। धैर्य से काम लें, जल्दबाजी से नुकसान हो सकता है। काम ज्यादा होने से व्यस्तता रहेगी।

व्यवसाय- काम का बोझ रहेगा, लेकिन स्टाफ की मदद से संभाल लेंगे। आगे बढ़ने के अवसर बन रहे हैं। समय का सही उपयोग करें। लेनदेन में सावधानी जरूरी है।
लव- वैवाहिक जीवन में तनाव हो सकता है। प्रेम संबंधों में मिठास बनाए रखने के लिए एक दूसरे को समय दें।
स्वास्थ्य- मांसपेशियों में खिंचाव और दर्द हो सकता है। योग-व्यायाम नियमित रखें।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 4