नगला इमरती में जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार कार्यक्रम आयोजित, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने जनता से संवाद किया

नगला इमरती में जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार कार्यक्रम आयोजित, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने जनता से संवाद किया

लोकेशन : लंढौरा
ब्यूरो रिपोर्ट

नगला इमरती में जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जनता को दी गई और उनके सवालों का मौके पर ही समाधान करने का प्रयास किया गया।

कार्यक्रम में करीब 300 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें से लगभग 100 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। कार्यक्रम नगला इमरती के गौतम फार्म हाउस में आयोजित किया गया।

इस दौरान मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि भाजपा सबका साथ, सबका विकास के उद्देश्य को लेकर कार्य कर रही है और सरकार चाहती है कि सभी योजनाओं का लाभ सीधे जनता तक पहुंचे।

मंत्री ने बताया कि इस बार कुम्भ 2026 डिजिटल रूप में आयोजित होगा और इसके लिए केंद्र सरकार ने 700 करोड़ रुपये का बजट पास किया है। उन्होंने कहा कि जनपद के गांवों को मुख्य मार्गों से जोड़ने का कार्य तेजी से चल रहा है और अब तक करीब 14 हजार गांवों को मुख्य मार्गों से जोड़ा जा चुका है।साथ ही, प्रदेश के सभी मुख्य मार्गों को जाम मुक्त करने के लिए प्रमुख चौराहों पर फ्लाईओवर बनाने की योजना बनाई जा रही है।

कार्यक्रम में ढंढेरा, नगला इमरती, मोहनपुरा सहित आसपास के हजारों लोगों ने भाग लिया। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि जिन शिकायतों का मौके पर समाधान संभव था, लगभग 100 से अधिक का निस्तारण कर दिया गया है।

जिन मामलों में धनराशि की आवश्यकता है, उनके प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजे जाएंगे। वहीं नगर पंचायत ढंढेरा के ईओ और विकास कार्यों से जुड़ी शिकायतों की एसडी से जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

कार्यक्रम ने जनता और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और ग्रामीणों को अपने अधिकारों और सरकारी योजनाओं के लाभ के बारे में जागरूक किया।