
लोकेशन :- बागेश्वर
ब्यूरो रिपोर्ट

उत्तराखंड के बागेश्वर में ऐतिहासिक उत्तरायणी मेला के आयोजन को देखते हुए नगर क्षेत्र में आज से वाहनों का रूट डायवर्जन लागू कर दिया गया है।


मेले में सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए 300 से अधिक पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है।

मेला का उद्घाटन जिला प्रभारी मंत्री और कैबिनेट मंत्री सौरव बहुगुणा द्वारा किया जाएगा। नगर पालिका प्रशासन एवं जिला प्रशासन ने मेले की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं।


मेला अवधि के दौरान भीतरी मार्गों पर वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। वहीं, बाहरी क्षेत्रों से आने वाले वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से डायवर्ट किया जाएगा।
मेले के पूरे क्षेत्र पर 66 सीसीटीवी कैमरों की निगरानी रखी जाएगी। मुख्य बाजार, सरयू घाट और नुमाइश मैदान के आसपास पार्किंग पर रोक रहेगी।

पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित रूट प्लान का पालन करें और सुरक्षा के प्रयासों में सहयोग प्रदान करें, ताकि मेले का आयोजन सुचारू और सुरक्षित रूप से संपन्न हो सके।


