लंढौरा में कब्रिस्तान से पेड़ कटाई का मामला — लोगों ने पुलिस पर हंगामा किया

लंढौरा में कब्रिस्तान से पेड़ कटाई का मामला — लोगों ने पुलिस पर हंगामा किया

स्थान – लंढौरा
ब्यूरो रिपोर्ट

उत्तराखंड के लंढौरा में मंगलवार को एक संवेदनशील मामला सामने आया, जहां दो व्यक्तियों ने कब्रिस्तान से आम और शीशम के पेड़ काट दिए।

घटना लंढौरा–मंगलौर मार्ग के पास स्थित सरवरपीर वाले कब्रिस्तान में हुई। स्थानीय लोगों का आरोप है कि आरोपी व्यक्तियों ने सौ से अधिक पेड़ काटे, और ना तो कब्रिस्तान कमेटी से अनुमति ली गई, ना ही वन विभाग को सूचना दी गई। इसके कारण कुछ कब्रों को भी नुकसान पहुँचा है।

आक्रोशित लोगों ने सीधे पुलिस चौकी पहुंचकर आरोपितों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की और हंगामा किया। इसके बाद उन्होंने आरोपी व्यक्तियों के नाम पुलिस को तहरीर में सौंपे।

चौकी प्रभारी महिपाल सैनी ने बताया कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है और इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

स्थानीय लोगों ने इस घटना को गंभीर बताया और कहा कि कब्रिस्तान की जमीन और पेड़ों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी संबंधित अधिकारियों की है।