

स्थान – हरिद्वार
ब्यूरो रिपोर्ट



हरिद्वार के ज्वालापुर, पीठ बाजार क्षेत्र में स्थित सुपर हेल्थ मेडिकोज पर अवैध दवाओं की बिक्री की शिकायत मिलने के बाद ड्रग विभाग हरकत में आया।




शिकायत के बाद ड्रग इंस्पेक्टर हरीश सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मेडिकल स्टोर की गहन जांच की। जांच में संचालक से दवाओं के क्रय-विक्रय के दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वह प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके अलावा, कुछ नशीली और प्रतिबंधित दवाइयां भी बरामद हुईं।



दस्तावेजों की कमी और नियमों के उल्लंघन के आधार पर ड्रग विभाग ने स्थानीय पुलिस की मदद से मेडिकल स्टोर को सील कर दिया। विभाग ने स्पष्ट किया कि सीएम हेल्पलाइन पर आने वाली शिकायतों पर इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।





