जसपुर में नए साल को लेकर पुलिस अलर्ट — सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, चेकिंग और मार्चिंग जारी

जसपुर में नए साल को लेकर पुलिस अलर्ट — सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, चेकिंग और मार्चिंग जारी

स्थान- जसपुर
ब्यूरो रिपोर्ट

देशभर में नए साल की तैयारियों के बीच उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के जसपुर में पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है। नए साल के जश्न को सुरक्षित बनाने और हुड़दंगियों एवं असामाजिक तत्वों पर नियंत्रण रखने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

वीडियो फुटेज में देखा जा सकता है कि पुलिस गाड़ियों की लंबी कतारें और बाइक पर सवार पुलिसकर्मी पूरी सतर्कता के साथ तैनात हैं। प्रशासन का कहना है कि जो भी शांति व्यवस्था को चुनौती देगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी

अपर पुलिस अधीक्षक स्वपन किशोर सिंह के नेतृत्व में भारी पुलिस बल ने गाड़ियों से मार्च निकालकर लोगों को अलाउंसमेंट के माध्यम से सतर्क किया। उन्होंने निर्देश दिए कि नववर्ष के उत्सव के दौरान सुरक्षा के विशेष उपाय अपनाए जाएं और शराब पीकर वाहन चलाने वालों की सख्त चेकिंग की जाए

अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सभी चौकी और थाना प्रभारी अपने-अपने पॉइंट पर चेकिंग करेंगे, ताकि आम जनता सुरक्षित रहे और नव वर्ष का जश्न शांति और सुव्यवस्था के साथ मनाया जा सके।