हरिद्वार: ज्वालापुर में युवक का संदिग्ध हालात में शव मिलने से सनसनी

हरिद्वार: ज्वालापुर में युवक का संदिग्ध हालात में शव मिलने से सनसनी

स्थान – हरिद्वार
ब्यूरो रिपोर्ट

हरिद्वार के ज्वालापुर इलाके से हृदय विदारक खबर सामने आई है। मंगलवार को नहर किनारे एक युवक का शव पाया गया, जिसकी पहचान साहिल भदौरिया, निवासी हरिपुर कलां के रूप में हुई।

जानकारी के अनुसार, साहिल का 31 दिसंबर को जन्मदिन था, और परिवार नए साल और जन्मदिन की तैयारियों में व्यस्त था। इस बीच साहिल किसी काम से ज्वालापुर गया था, लेकिन संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया

परिवार ने खोजबीन की और पुलिस को सूचना दी। देर शाम नहर किनारे शव मिलने पर परिवार में चीख-पुकार मच गई। शव को परिवार ने खुद ही थाने पहुंचाया और पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जबकि परिवार का आरोप है कि साहिल की हत्या कर शव फेंका गया। देर रात परिजन ज्वालापुर कोतवाली पर प्रदर्शन करने पहुंचे, जिसे पुलिस ने शांत कराया।

कोतवाली पुलिस हत्या या हादसे की गुत्थी सुलझाने में जुटी है और मामले की जांच जारी है।