उत्तराखंड की पर्यटन नगरी मसूरी में न्यू ईयर का जश्न, पर्यटकों ने लिया मौसम और नजारों का लुत्फ

उत्तराखंड की पर्यटन नगरी मसूरी में न्यू ईयर का जश्न, पर्यटकों ने लिया मौसम और नजारों का लुत्फ

स्थान – मसूरी
ब्यूरो रिपोर्ट

देश भर में 2026 को लेकर उत्सव का माहौल है और उत्तराखंड की प्रसिद्ध पर्यटन नगरी मसूरी इस जश्न में पूरी तरह रंगी नजर आ रही है। नए साल का जश्न मनाने के लिए देश के अलग-अलग राज्यों से बड़ी संख्या में पर्यटक मसूरी पहुंच रहे हैं। होटल, होमस्टे और प्रमुख पर्यटन स्थलों पर रौनक साफ तौर पर देखने को मिल रही है।

पर्यटक मॉल रोड, गन हिल, कंपनी गार्डन और कैंपटी फॉल जैसे स्थलों पर पहुंचकर पहाड़ों की खूबसूरती और मौसम का आनंद ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस समय मसूरी का मौसम बेहद सुहावना है। ठंडी हवाएं, हल्का कोहरा और हरियाली से ढकी वादियां न्यू ईयर सेलिब्रेशन को और खास बना रही हैं।

सैलानियों की बड़ी संख्या के चलते होटल और पर्यटन कारोबारियों के चेहरे खिल उठे हैं। होटल व्यवसायियों का कहना है कि न्यू ईयर के अवसर पर इस साल विशेष रौनक देखने को मिल रही है।

सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर भी प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड में हैं ताकि पर्यटकों को किसी तरह की परेशानी न हो। ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

हरियाणा से आए पर्यटक बता रहे हैं कि वे पिछले तीन साल से नए साल का जश्न मसूरी में ही मनाते हैं और मसूरी का मौसम उन्हें खास आकर्षित करता है।