जिले में घने कोहरे और शीतलहर के चलते स्कूलों में अवकाश

जिले में घने कोहरे और शीतलहर के चलते स्कूलों में अवकाश

स्थान – हरिद्वार
ब्यूरो रिपोर्ट

जिला प्रशासन ने मंगलवार को कक्षा 1 से 12 तक के सभी शिक्षण संस्थानों में अवकाश की घोषणा की है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने आदेश जारी कर सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय, सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों में छुट्टी का निर्देश दिया है।

मौसम विभाग की चेतावनी के मद्देनजर यह फैसला विद्यार्थियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर लिया गया है। कोहरे के कारण दृश्यता कम होने से बच्चों के लिए सुबह स्कूल आना-जाना जोखिम भरा माना गया है।

जिलाधिकारी ने संबंधित संस्थानों को आदेश का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं। आदेश का उल्लंघन करने वाले स्कूलों पर आपदा प्रबंधन अधिनियम समेत अन्य नियमों के तहत कार्रवाई की जा सकती है।

प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि वे बच्चों को अनावश्यक रूप से ठंड में बाहर न निकलने दें। जिले में शीतलहर, गलन और घने कोहरे के कारण आम जनजीवन भी प्रभावित हो रहा है।