चिन्यालीसौड़ में अधूरी सड़क निर्माण और नालियों की लापरवाही से लोग परेशान

चिन्यालीसौड़ में अधूरी सड़क निर्माण और नालियों की लापरवाही से लोग परेशान

स्थान – उत्तरकाशी
ब्यूरो रिपोर्ट

जनपद उत्तरकाशी के नगरपालिका क्षेत्र चिन्यालीसौड़ में सड़क निर्माण और नालियों की स्थिति को लेकर स्थानीय लोग आक्रोशित हैं। जानकारी के अनुसार, बी.आर.ओ. द्वारा पिछले एक साल से सड़क का कार्य किया जा रहा है, लेकिन सड़क पर बनी नालियों को उचित ढंग से बंद या ढकने का काम नहीं किया जा रहा है। इसके कारण अक्सर दुर्घटनाएं हो रही हैं और बारिश या पानी की निकासी भी सही ढंग से नहीं हो पा रही है।

स्थानीय लोगों ने बार-बार विभाग को समस्या से अवगत कराया, लेकिन अधिकारी सुनने के लिए तैयार नहीं हैं। बताया गया कि कुछ समय पूर्व नगर पालिका परिषद द्वारा बी.आर.ओ. का चालान भी काटा गया था, लेकिन इसके बावजूद विभाग ने कार्य में सुधार नहीं किया।

स्थानीय प्रशासन से संपर्क करने की कोशिश में भी कोई बी.आर.ओ. अधिकारी सामने नहीं आया। वहीं, नगरपालिका अध्यक्ष ने कहा कि यदि जल्द ही बी.आर.ओ. की कार्यप्रणाली में सुधार नहीं होता, तो जनता सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।

स्थानीय लोग प्रशासन से तुरंत कार्यवाही की मांग कर रहे हैं ताकि सड़क और नालियों की समस्या का स्थायी समाधान निकाला जा सके और दुर्घटनाओं से बचाव हो सके।