


स्थान – चोरगालिया
ब्यूरो रिपोर्ट


दिनांक 28.12.2025 को थाना चोरगलिया पुलिस को सूचना मिली कि चोरगलिया बाजार में एक महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ प्रतीत हो रही है और वह भ्रमित होकर घूम रही है।



सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए प्रभारी निरीक्षक चोरगलिया, श्री हरपाल सिंह, ने पुलिस टीम को मौके पर भेजा। पुलिस टीम ने महिला से उसका नाम और घर का पता पूछा, लेकिन शुरू में महिला ने अपना नाम और पता नहीं बताया।


मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए महिला को थाने लाया गया। कुछ समय पश्चात महिला ने अपना नाम मुन्नी देवी, निवासी शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश बताया। साथ ही अपने पति का नाम भानू प्रकाश और मोबाइल नंबर भी साझा किया।


महिला द्वारा बताए गए नंबर पर संपर्क करने पर भानू प्रकाश ने पुष्टि की कि यह उनकी पत्नी हैं और उन्होंने बताया कि मुन्नी देवी शाहजहाँपुर में दिनांक 27.12.2025 को गुमशुदा हो गई थीं।

इसके बाद थाना चोरगलिया में भानू प्रकाश को बुलाया गया और महिला को सुरक्षित रूप से उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।


इस कार्यवाही में पुलिस टीम के सदस्य थे:

- उ0नि0 निधि शर्मा
- कानि0 राजेश सिंह
- म0कानि0 रामेश्वरी
- म0का0 दीपा टम्टा
पुलिस ने मामले की त्वरित और संवेदनशील कार्यवाही के लिए टीम की सराहना की।


