आज का राशिफल जानिए क्या कहती है आपकी राशियाँ

आज का राशिफल जानिए क्या कहती है आपकी राशियाँ

Rashi - मेष|Aries - Dainik Bhaskar

मेष | Aries

(जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- इस समय उत्तम ग्रह स्थितियां बनी हुई हैं। विपरीत परिस्थितियों में भी आप समस्या का हल निकालने में सक्षम रहेंगे। आय के साधनों में वृद्धि होगी तथा किसी नजदीकी संबंधी के यहां धार्मिक आयोजन में जाने का निमंत्रण भी मिलेगा।
नेगेटिव- कुछ अनावश्यक खर्चे बने रहेंगे परंतु साथ ही धन लाभ संबंधी स्थितियां भी बनेंगी, इसलिए अधिक परेशान होने की जरूरत नहीं। आप अपने उग्र स्वभाव की वजह से किसी के साथ संबंध बिगाड़ सकते हैं। अपने स्वभाव को सकारात्मक रखें।

व्यवसाय- व्यावसायिक स्थल पर कर्मचारियों के बीच कुछ राजनीति जैसा माहौल रहेगा। आपकी उपस्थिति तथा एकाग्रता अनिवार्य है। ऑफिस में अपने प्रोजेक्ट के पूरे होने से आपकी पदोन्नति भी संभव है।
लव- पारिवारिक माहौल सुखद और अनुशासित रहेगा। प्रेम संबंधों को विवाह के लिए पारिवारिक स्वीकृति मिल सकती है।
स्वास्थ्य- गैस और एसिडिटी की समस्या परेशान करेगी। हल्का और सुपाच्य भोजन लें।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 2

Rashi - वृष|Taurus - Dainik Bhaskar

वृष | Taurus

(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

पॉजिटिव– आप अपने सौम्य और सहज स्वभाव द्वारा परिस्थितियों को अपने पक्ष में करने में सक्षम रहेंगे। पिता या पिता समान व्यक्ति की सलाह से आपकी परेशानियां दूर होंगी। घर में किसी मांगलिक कार्य संबंधी योजना बन सकती है।
नेगेटिव- अतिरिक्त जिम्मेदारियां आपको थका देंगी। बेहतर होगा कि अपने कार्यभार को अन्य लोगों से बांट लें। दिखावे की प्रवृत्ति के कारण बिना सोचे समझे फिजूलखर्ची न करें। इससे लोगों में जलन की भावना बढ़ेगी।

व्यवसाय- व्यवसायिक कार्यों में कुछ  अड़चन आएगा परंतु तनाव न लें, जल्दी ही परिस्थितियां अनुकूल हो जाएंगी। रुपए पैसे संबंधी कोई भी लेनदेन करते समय सावधानी बरतें। नौकरी में सहयोगी के साथ वाद विवाद हो सकता है।
लव- पति पत्नी के बीच खट्टी मीठी नोकझोंक नजदीकियां बढ़ाएगी। प्रेम प्रसंगों में मधुरता बढ़ेगी और डेटिंग का अवसर मिलेगा।
स्वास्थ्य- काम के बीच में आराम भी लेते रहें। इस समय सिर दर्द और माइग्रेन की समस्या बढ़ सकती है।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 3

Rashi - मिथुन|Gemini - Dainik Bhaskar

मिथुन | Gemini

(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

पॉजिटिव- कुछ समस्याएं रहेंगी परंतु आप अपनी सूझबूझ और विवेक से उनका आसानी से हल निकाल लेंगे। ऑनलाइन शॉपिंग और मस्ती वाली गतिविधियों में समय व्यतीत होगा। किसी निकट संबंधी के घर जाने का निमंत्रण मिलेगा।
नेगेटिव- दूसरों के मामले में ज्यादा हस्तक्षेप करने से बचें क्योंकि किसी के साथ वाद विवाद होने के आसार बन रहे हैं। इस समय किसी भी यात्रा को करने से समय व्यर्थ होगा। अनावश्यक खर्चों से परहेज करें।

व्यवसाय- स्त्री वर्ग से जुड़े व्यवसाय सफल रहेंगे। अपने प्रतिद्वंद्वियों की गतिविधियों को लापरवाही में न लें। पार्टनरशिप करने से पहले सभी पहलुओं पर विचार कर लें। नौकरी पेशा लोगों का अपने कार्य क्षेत्र में वर्चस्व बना रहेगा।
लव- पति पत्नी के बीच चल रहे मनमुटाव दूर होंगे तथा घर का वातावरण पुनः सामान्य हो जाएगा।
स्वास्थ्य- गैस और कब्ज की परेशानी तंग करेगी। तरल पदार्थों का अधिक सेवन करें।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 4

Rashi - कर्क|Cancer - Dainik Bhaskar

कर्क | Cancer

(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

पॉजिटिव- अनुभवी लोगों का सानिध्य मिलेगा। अगर किसी पॉलिसी आदि में निवेश करने की योजना है, तो तुरंत निर्णय लेना उचित रहेगा। मन में चल रही किसी दुविधा का समाधान मिलेगा। बच्चों के साथ समय व्यतीत करने से उनका मनोबल बढ़ेगा।
नेगेटिव- किसी नजदीकी संबंधी की व्यक्तिगत समस्याओं को सुलझाने में योगदान देना होगा जिससे कुछ महत्वपूर्ण कार्य स्थगित करने पड़ सकते हैं। कोई भी निर्णय लेने से पहले अच्छी तरह सोच विचार अवश्य करें।

व्यवसाय- व्यावसायिक गतिविधियां अभी सामान्य बनी रहेंगी। इस समय मुनाफे की ज्यादा उम्मीद नहीं है परंतु फिर भी जरूरतें पूरी होती रहेंगी। सरकारी सेवारत लोगों को कार्यभार की अधिकता की वजह से तनाव रह सकता है।
लव- पति पत्नी के संबंध मधुर रहेंगे। प्रेम संबंधों में एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें अन्यथा दूरियां बढ़ सकती हैं।
स्वास्थ्य- काम का बोझ चिड़चिड़ापन और थकान का कारण बनेगा। अपनी सामर्थ्य के अनुसार ही कार्यभार लें।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 7

Rashi - सिंह|Leo - Dainik Bhaskar

सिंह | Leo

(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव- अनुकूल ग्रह स्थिति है और आपके काम सुचारू रूप से बनते जाएंगे। परिवार की समस्या का आपसी सामंजस्य से हल निकल आएगा। युवाओं को भविष्य संबंधी शुभ सूचना मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। समारोह में जाने का निमंत्रण मिल सकता है।
नेगेटिव- बीती हुई नकारात्मक बातों को वर्तमान पर हावी न होने दें। रुपये पैसे के मामले में किसी पर भी आंख मूंदकर विश्वास न करें। फिजूलखर्ची पर कटौती करें। युवाओं को करियर संबंधी गतिविधियों पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है।

व्यवसाय- विस्तार संबंधी योजनाओं पर विचार होगा। मार्केटिंग तथा जनसंपर्क का दायरा और अधिक मजबूत करने की जरूरत है। किसी भी गैर कानूनी कार्य में रुचि लेना मुसीबत में डाल सकता है। ऑफिस में फाइनेंस संबंधी कार्य ध्यान से करें।
लव- पति पत्नी का एक दूसरे के प्रति सहयोग घर की शांति बनाए रखेगा। व्यर्थ के प्रेम संबंधों में समय गंवाना लक्ष्य से भटका सकता है।
स्वास्थ्य- मानसिक तनाव को हावी न होने दें, इससे ब्लड प्रेशर व डायबिटीज की समस्या बढ़ सकती है।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6

Rashi - कन्या|Virgo - Dainik Bhaskar

कन्या | Virgo

(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव- दिन मन मुताबिक व्यतीत होगा। किसी खास संबंधी का घर में आगमन होगा। काफी समय बाद मेल मिलाप होने से सभी लोग आनंदित महसूस करेंगे। कुछ महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी गंभीर विचार विमर्श हो सकता है।
नेगेटिव- ज्यादा सोच विचार करने में परिस्थितियां हाथ से निकल जाती हैं इसलिए तुरंत निर्णय लें। वर्तमान पर पुरानी नकारात्मक बातों को हावी न होने दें। इससे आपके मनोबल में कमी आएगी जिसका असर आपसी संबंधों पर पड़ेगा।

व्यवसाय- कार्य क्षेत्र पर कुछ दिक्कतें और व्यवधान बने रहेंगे इसलिए अपनी उपस्थिति रखना जरूरी है। कर्मचारियों के साथ विश्वास और प्रेम रखना आपकी परेशानियों को कम करेगा। ऑफिशियल यात्रा भी संभव है।
लव- घर में सुखद और सामंजस्य पूर्ण माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में भी मधुरता बनी रहेगी।
स्वास्थ्य- ज्यादा लापरवाही करना उचित नहीं है। चोट लगने जैसी स्थिति बन रही है इसलिए वाहन सावधानी पूर्वक चलाने का प्रयास करें।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 2

Rashi - तुला|Libra - Dainik Bhaskar

तुला | Libra

(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

पॉजिटिव- कुछ नई गतिविधियों के प्रति आपका ध्यान केंद्रित रहेगा। किसी जरूरतमंद की मदद करने से आत्मिक खुशी प्राप्त होगी। अगर कोई कानूनी अथवा सरकारी कार्य लंबित पड़ा हुआ है, तो आज उसका हल मिल सकता है।
नेगेटिव- पड़ोसियों के साथ किसी भी विवाद से बचने की कोशिश करें। व्यर्थ के खर्चों पर लगाम दें क्योंकि घर की देखभाल संबंधी कार्यों में खर्चा बढ़ेगा। अपनी महत्वपूर्ण चीजें अथवा पेपर्स बहुत संभाल कर रखें।

व्यवसाय- प्रॉपर्टी की कोई डील चल रही है, तो दस्तावेजों की उचित जांच पड़ताल अवश्य कर लें। काम में बदलाव संबंधी योजना सफलता दायक रहेगी। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी मिलेगी।
लव- पति पत्नी अपने पर्सनल संबंधों को लेकर तनाव में रहेंगे। ध्यान रखें कि घर की व्यवस्था पर इन निजी बातों का बुरा असर न पड़े।
स्वास्थ्य- शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए व्यवस्थित दिनचर्या तथा खानपान रखें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 8

Rashi - वृश्चिक|Scorpio - Dainik Bhaskar

वृश्चिक | Scorpio

(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

पॉजिटिव- कुछ नई गतिविधियां शुरू होंगी और परिजनों का सहयोग आपको खास निर्णय लेने में मदद करेगा। युवाओं को सराहनीय कार्य की वजह से विशेष सम्मान मिलेगा। आप अपने भविष्य को लेकर अधिक सजग रहेंगे।
नेगेटिव- व्यक्तिगत व्यस्तता की वजह से आप अपने परिवार पर पर्याप्त ध्यान नहीं दे पाएंगे जिससे परिजनों की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। पारिवारिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए समय जरूर दें।

व्यवसाय- अभी स्थिति सामान्य ही रहेगी। पार्टनरशिप संबंधी कार्यों में पारदर्शिता अवश्य बनाकर रखें। आज काम की गति कुछ धीमी रहेगी परंतु धीरे धीरे परिस्थितियां सुधर जाएंगी। नौकरी में स्त्री वर्ग को विशेष सफलता हासिल होगी।
लव- पति पत्नी के संबंध सौहार्दपूर्ण रहेंगे। परिवार में खुशनुमा माहौल रहेगा। लव पार्टनर को उपहार देना संबंधों में मधुरता लाएगा।
स्वास्थ्य- खानपान और दिनचर्या को व्यवस्थित रखें। पेट दर्द और एसिडिटी जैसी समस्या बढ़ सकती है।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 9

Rashi - धनु|Sagittarius - Dainik Bhaskar

धनु | Sagittarius

(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- नई तकनीक और जानकारियां हासिल करने से जीवन स्तर में बेहतरीन सुधार आएगा। घर के वरिष्ठ सदस्यों का आशीर्वाद व सहयोग बना रहेगा। अपने मनपसंद और रुचिपूर्ण कार्यों में समय व्यतीत करने से मानसिक सुकून मिलेगा।
नेगेटिव- बहुत अधिक डिसिप्लिन रखना दूसरों के लिए परेशानी का कारण बन सकता है। दूसरों के मामले में हस्तक्षेप न करें तथा अपने काम से मतलब रखें। समय के अनुसार अपने व्यवहार में परिवर्तन लाना जरूरी है।

व्यवसाय- कारोबारी गतिविधियां कुछ मंद ही रहेंगी। कार्य करने की प्रणाली में परिवर्तन लाने की जरूरत है। कर्मचारियों का सहयोग व्यवस्था को उचित बनाए रखेगा। नौकरी में अपने कार्यभार पर गंभीरता से ध्यान दें।
लव- जीवनसाथी तथा परिजनों के साथ संबंधों में मधुरता बनाकर रखें। प्रेम संबंधों में अपना कीमती समय नष्ट न करें।
स्वास्थ्य- थकान की वजह से पैरों में दर्द व सूजन जैसी समस्या रहेगी। अपने आराम के लिए भी समय निकालना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 1

Rashi - मकर|Capricorn - Dainik Bhaskar

मकर | Capricorn

(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)

पॉजिटिव- किसी नजदीकी संबंधी के यहां मांगलिक उत्सव में जाने का निमंत्रण मिलेगा। शॉपिंग आदि में व्यस्तता रहेगी। आज प्रकृति आपको कोई बेहतरीन मौका देने वाली है, इस उचित समय का भरपूर सदुपयोग करें।
नेगेटिव- शक और वहम जैसी स्थिति संबंधों को खराब कर सकती है, अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखें। पुरानी जायदाद संबंधी समस्याएं फिर से उठ सकती हैं। अपने महत्वपूर्ण कागजात या दस्तावेज संभालकर रखें।

व्यवसाय- व्यक्तिगत व्यस्तता की वजह से कार्यस्थल पर उचित समय नहीं दे पाएंगे परंतु फोन द्वारा गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेंगी। अपने जरूरी दस्तावेजों को संभालकर रखें। ऑफिशियल कार्य समय अनुसार व्यवस्थित रहेंगे।
लव- जीवनसाथी अथवा पारिवारिक सदस्य के साथ अनबन न होने दें। प्रेमी प्रेमिका के लिए डेटिंग के अवसर सुलभ होंगे।
स्वास्थ्य- जोड़ों का दर्द और बीपी की समस्या बढ़ सकती है। जोखिम प्रवृत्ति के कार्यों में बिल्कुल रुचि न लें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 2

Rashi - कुंभ|Aquarius - Dainik Bhaskar

कुंभ | Aquarius

(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

पॉजिटिव- कुंभ राशि के लोग आज कोई प्रॉपर्टी खरीदने की सोच रहे हैं, तो फैसला बिल्कुल सही है। अपनी कार्यकुशलता के दम पर कई कार्य बेहतरीन तरीके से पूर्ण कर पाएंगे। शेयर मार्केट और रिस्क संबंधी कार्यों में लाभदायक अवसर प्राप्त होंगे।
नेगेटिव- विरोधियों द्वारा फैलाई गई अफवाहों की वजह से मानसिक स्थिति विचलित हो सकती है परंतु आत्मचिंतन से हल मिलेंगे। विद्यार्थी लोग व्यर्थ की गतिविधियों से ध्यान हटाकर अपनी पढ़ाई पर फोकस रहें।

व्यवसाय- व्यवसाय में लोन अथवा टैक्स से संबंधित समस्या दूर होगी। स्त्री वर्ग से संबंधित व्यवसाय में आज बेहतरीन फायदा होने वाला है। सरकारी नौकरी में कार्यभार अधिक रहेगा लेकिन उच्चाधिकारियों का भरपूर सहयोग बना रहेगा।
लव- परिवार को प्राथमिकता पर रखना आपसी मधुरता बढ़ाएगा। किसी पुराने मित्र के मिलने से यादें ताजा होंगी और मन प्रफुल्लित रहेगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा परंतु अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित बनाकर रखें और लापरवाही न बरतें।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 8

Rashi - मीन|Pisces - Dainik Bhaskar

मीन | Pisces

(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- अनुकूल ग्रह स्थिति है और अपने प्रयासों के बेहतर परिणाम हासिल होंगे। शेयर्स या किसी पॉलिसी में निवेश करना लाभदायक रहेगा। मोबाइल अथवा ईमेल द्वारा महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है। विद्यार्थियों का ध्यान पढ़ाई में केंद्रित रहेगा।
नेगेटिव- अत्यधिक जिम्मेदारियों को अपने ऊपर लेना मानसिक शांति भंग कर सकता है। आपकी उपलब्धियों की वजह से कुछ लोगों में आपके प्रति जलन की भावना उपज सकती है। सबको नजरअंदाज करके अपने कार्यों पर ध्यान दें।

व्यवसाय- अपनी व्यवसाय की योजनाओं को कार्य रूप देने का अनुकूल समय है। किसी प्रभावशाली व्यक्ति की सलाह नई उपलब्धियां दिलाने में मदद करेगी। सरकारी सेवारत व्यक्तियों को उच्चाधिकारियों से सराहना प्राप्त होगी।
लव- परिवार में चल रहे तनाव को बाहरी लोगों से शेयर न करें। आपस में ही बैठकर मामला सुलझा लेना उचित रहेगा।
स्वास्थ्य- मांसपेशियों व नसों में खिंचाव और दर्द महसूस हो सकता है। व्यायाम आदि में लापरवाही बिल्कुल न बरतें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 5