


स्थान – हरिद्वार
रिपोर्ट – धर्मराज


रानीपुर मोड़ के पास स्थित एक रिहायशी कॉलोनी में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब जंगल से भटककर एक सांभर हिरन का बच्चा कॉलोनी में आ गया। वन्य जीव को देख स्थानीय लोग दहशत में आ गए, लेकिन उन्होंने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत डायल 112 पर सूचना दी।




सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुँची और स्थिति को नियंत्रण में लेते हुए सांभर के बच्चे को सुरक्षित रूप से संभाला। इसके बाद मामले की जानकारी वन विभाग को दी गई।




वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुँचकर सांभर के बच्चे का सुरक्षित रेस्क्यू किया और उसे अपने साथ ले गई।
पुलिस की तत्परता और स्थानीय नागरिकों की जागरूकता से एक बेजुबान वन्य जीव की जान सुरक्षित रह सकी।


प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि यदि भविष्य में इस तरह की कोई घटना सामने आए, तो स्वयं हस्तक्षेप करने के बजाय तुरंत पुलिस या वन विभाग को सूचना दें।


