भाजपा नेता कमलेश जोशी के निधन से शोक की लहर

भाजपा नेता कमलेश जोशी के निधन से शोक की लहर

स्थान – हल्द्वानी
रिपोर्टर – संजय जोशी

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं नैनीताल सांसद अजय भट्ट के प्रतिनिधि कमलेश जोशी के निधन पर भाजपा संगठन सहित क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके असामयिक निधन से पार्टी ने एक समर्पित और कर्मठ कार्यकर्ता खो दिया है।

जानकारी के अनुसार कमलेश जोशी का निधन अचानक हृदय गति रुकने से हुआ। वे सरल स्वभाव के व्यक्ति थे और पार्टी की गतिविधियों में हमेशा बढ़-चढ़कर भागीदारी करते थे। उनकी पत्नी भी भारतीय जनता पार्टी से सक्रिय रूप से जुड़ी हुई हैं।

कमलेश जोशी के निधन पर लोकसभा सांसद अजय भट्ट, भाजपा युवा नेता दिग्विजय भट्ट, मोहित कांडपाल, पूर्व मेयर जोगेंद्र रौतेला, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, भाजपा नेता कौस्तुबानंद जोशी, हाईकोर्ट बार एसोसिएशन अध्यक्ष एडवोकेट दिनेश रावत, लक्ष्मण खाती, नरेश कनवाल, वीरेंद्र कुमार, विनोद उपाध्याय, बालम सिंह, वरिष्ठ पत्रकार संजय जोशी, एडवोकेट राजेंद्र जसवाल, हरीश जोशी, दीप जोशी सहित अनेक सामाजिक व राजनीतिक लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया है।

इसके अलावा महिला मोर्चा संयोजिका विमला रावत सहित भाजपा के कई पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने शोक संवेदनाएं व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की कामना की।