भगवानपुर के मोहितपुर गांव में मंदिर में तोड़फोड़, गांव में तनाव

भगवानपुर के मोहितपुर गांव में मंदिर में तोड़फोड़, गांव में तनाव

स्थान – हरिद्वार
ब्यूरो रिपोर्ट

भगवानपुर थाना क्षेत्र के मोहितपुर गांव में मंदिर में तोड़फोड़ की घटना सामने आने के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई है। आरोप है कि एक युवक ने मंदिर में घुसकर शिवलिंग को क्षतिग्रस्त कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आरोपी युवक को पकड़ लिया। इस दौरान आक्रोशित भीड़ ने युवक के साथ मारपीट भी की। सूचना मिलने पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए युवक को भीड़ से छुड़ाकर हिरासत में ले लिया

घटना के बाद गांव में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार क्षेत्र में निगरानी रखी जा रही है ताकि किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो।

पुलिस का कहना है कि आरोपी युवक से पूछताछ जारी है और पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए ग्रामीणों से संयम बरतने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गई है।