


स्थान – ऋषिकेश
ब्यूरो रिपोर्ट


कुख्यात हिस्ट्रीशीटर विनय त्यागी की एम्स ऋषिकेश में इलाज के दौरान मौत हो गई। शनिवार सुबह उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। बीते दिनों उसे हरिद्वार में पेशी के लिए ले जाया जा रहा था, इसी दौरान रास्ते में बदमाशों ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया था।



हमले के दौरान हुई फायरिंग में विनय त्यागी गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसके बाद उसे तत्काल एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया। यहां चिकित्सकों की गहन निगरानी में उसका इलाज चल रहा था, लेकिन उसकी हालत में सुधार नहीं हो सका।




कोतवाल चंद्र शेखर भट्ट ने बताया कि मामले में पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुटी हुई है। हमले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।



पुलिस के अनुसार, विनय त्यागी के खिलाफ पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज थे और वह हिस्ट्रीशीटर के रूप में चिन्हित था। उसकी मौत के बाद क्षेत्र में किसी भी संभावित तनाव की आशंका को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

पुलिस प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया गया है।



