

स्थान- खटीमा
रिपोर्ट -अशोक सरकार


आगामी 31 दिसंबर और 1 जनवरी को लेकर बाजार चौकी खटीमा में पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र शाह ने खटीमा के व्यापारियों एवं होटल व्यवसायियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की।




बैठक में प्रभारी निरीक्षक ने निर्देश दिए कि 31 दिसंबर के दिन होटल संचालक सीमित संख्या में ही लोगों को आमंत्रित करेंगे। सभी होटलों में अग्निशमन यंत्रों का अनिवार्य रूप से प्रयोग एवं व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही होटल परिसरों में किसी भी प्रकार का नशा परोसने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।



पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि नववर्ष के जश्न के दौरान किसी भी प्रकार का हुड़दंग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि शांति व्यवस्था भंग करने की कोई भी घटना सामने आती है, तो संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



प्रभारी निरीक्षक ने व्यापारियों से पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि आमजन की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

इस अवसर पर एसएसआई ललित रावल एवं बाजार चौकी इंचार्ज जीवन सिंह चुफाल भी उपस्थित रहे।



