अंकिता भंडारी केस: भाजपा-कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप जारी

अंकिता भंडारी केस: भाजपा-कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप जारी

स्थान – देहरादून
ब्यूरो रिपोर्ट

उत्तराखंड में अंकिता भंडारी हत्याकांड का मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। हाल ही में भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौर की कथित पत्नी द्वारा जारी वीडियो में VIP का नाम भाजपा प्रदेश प्रभारी से जोड़ने के बाद राजनीतिक तापमान बढ़ गया है।

कांग्रेस ने इस मुद्दे को आधार बनाकर सीबीआई जांच की मांग की, वहीं भाजपा ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी। भाजपा विधायक एवं प्रवक्ता खजानदास ने प्रदेश कार्यालय में कहा कि कांग्रेस और उक्त महिला द्वारा की गई यह कोशिश अनुसूचित जाति समाज की छवि को धूमिल करने वाली है, जिसका पार्टी कड़ा विरोध करेगी।

खजानदास ने आगे कहा कि यदि ऑडियो में उजागर नामों में कोई पुष्ट तथ्य पाए जाते हैं, तो उनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि भ्रामक समाचार फैलाने वालों पर भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी, यदि वे कोई तथ्य प्रस्तुत नहीं कर पाए।

इस घटना के बाद सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में दोनों पक्षों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला तेज़ हो गया है।